For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पार्थिव पटेल की जगह इन 5 खिलाड़ियों को मिल सकती थी टीम में जगह

टीम इंडिया में पार्थिव पटेल की जगह इन पांच खिलाड़ियों को दिया जा सकता था मौका, रिद्धिमान साहा की जगह पटेल को मिली है टीम मे जगह 

By Ankur

नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट टीम के विकेट कीपर रिद्धिमान साहा के अनफिट होने की वजह से पार्थिव पटेल की टीम में लंबे समय के बाद वापसी हुई है। पटेल तकरीबन 8 साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।

पार्थिव पटेल के नाम 20 टेस्ट मैच में सिर्फ 683 रन है। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 4 अर्धशतक लगाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 69 रन है और वह 2008 के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। इस दौरान उनके नाम 41 कैच और 8 स्टंपिंग का रिकॉर्ड है।

कब खेला था आखिरी टेस्ट

कब खेला था आखिरी टेस्ट

पटेल ने कुल 20 टेस्ट मैच खेले हैं और उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच अगस्त 2008 में यानि 8 सालल पहले खेला था। उन्होंने 2002 में 7, 2003 में 5, 2004 में 7 और 2008 में एक टेस्ट मैच खेला है।

गुजरात के पार्थिव पटेल की उम्र 30 वर्ष है, लेकिन खराब बल्लेबाजी के चलते उनका टीम में आना जाना लगा रहा। जिस तरह से उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में शुरुआत की थी माना जा रहा था कि वह अपनी जगह टीम में स्थापित कर लेंगे लेकिन टीम में धोनी के आने के बाद वह अपनी जगह के लिए जूझते रहे।

ऐसे में जिस तरह से इतने लंबे समय के बाद पार्थिव पटेल को टीम में जगह दी गई है उसपर सवाल उठने लगे हैं। आइए डालते हैं एक नजर किन और नामों पर बीसीसीआई कर सकता था विचार।

रॉबिन उथप्पा

रॉबिन उथप्पा

उथप्पा का टीम इंडिया में लंबे समय तक खेलते रहे हैं, उनके नाम 46 वनडे और 13 टी-20 हैं और इस दौरान उन्होंने वनडे में 5 अर्धशतक जबकि टी-20 में एक अर्धशतक लगाया है। वह आईपीएल में केकेआर की ओर से विकेटकीपिंग करते हैं। हालांकि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में अभी तक कोई मौका नहीं मिला है।

सीएम गौतम

सीएम गौतम

गौतम कर्नाटक की रणजी टीम का हिस्सा थे जिसने 2013-14 का टूर्नामेंट अपने नाम किया था। वह ना सिर्फ बेहतरीन कीपर हैं बल्कि अच्छे बल्लेबाज भी है। उनका बल्लेबाजी औसत 47 और उनका उच्चतम स्कोर 264 रन है। वह हर पारी में औसतन दो विकेट हासिल करनें में अपनी भूमिका निभाते हैं।

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक

धोनी की अनुपस्थिति मे कार्तिक टीम के विकेट कीपर की भूमिका निभाते रहे हैं, लेकिन टीम में उनकी जगह लंबे समय तक नहीं रही। दिनेश कार्तिक के नाम कुल 23 टेस्ट हैं जिसमें उन्होंने 27 के औसत से 1000 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 129 रन है।

संजू सैमसन

संजू सैमसन

संजू सैमसन की उम्र सिर्फ 20 वर्ष है और वह केरल की ओर से रणजी खेलते हैं। हालांकि उन्हें वनडे टीम में मौका मिला था लेकिन अभी भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है।

नमन ओझा

नमन ओझा

नमन ओझा पहले भी टीम इंडिया की टेस्ट टीम में बैकअप कीपर रह चुके हैं। ओझा के नाम फर्स्ट क्लास में काफी अच्छी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टीम इंडिया-ए की ओर से शानदार दो शतक लगाए थे। ऐसे में वह ना

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+