For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशिया कप में यूएई के खिलाफ मैच में बने 5 बड़े रिकॉर्ड

मीरपुर। भारत और यूएई के बीच खेले गये मैच में जिस तरह से टीम इंडिया ने अपना वर्चस्व दिखाया उसके आगे यूएई की टीम ने आत्मसमर्पण कर दिया। यूएई के खिलाफ टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अपने इशारों पर यूएई के बल्लेबाजों को नचाने के बाद पूरी टीम को सिर्फ 81 रन पर ही समेट दिया है। वहीं इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने टीम इंडिया ने बड़ी ही आसानी से इस लक्ष्या को एक विकेट खोकर हासिल कर लिया है।

इस लो स्कोरिंग मैच में रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली, लेकिन इस मैच में टीम इंडिया की जीत के साथ कई किर्तिमान भी बने, आइये डालते हैं नजर

1- सबसे बड़ी जीत

टी-20 में 59 गेंद शेष रहते ही जीत दर्ज करने का यह भारत का सबसे बेहतरीन चेज है। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंद शेष रहते ही टीम ने जीत हासिल की थी।

2- यूएई का दूसरा न्यूनतम स्कोर

यूएई का भारत या किसी भी टीम के खिलाफ टी-20 में यह दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले नीदरलैंड के खिलाफ यूएई की टीम ने 73 रन बनाये थे।

3- भारत के खिलाफ पावर प्ले में सबसे कम स्कोर

पावर प्ले के 6 ओवर में यूएई ने टीम इंडिया के खिलाफ सिर्फ 21 रन बनाये जोकि भारत के खिलाफ पावर प्ले में सबसे न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 2010 में जिम्बाब्वे ने 21 रन बनाये थे।

4- बिना आॉलआउट हुए दूसरा न्यूनतम स्कोर

यूएई की टीम ने 9 विकेट गंवाकर 81 रन बनाये थे। इससे पहले बिना आलआउट हुए वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट पर 79 रन बनाये थे।

5- दूसरा सबसे कम स्कोर बना

भारत के खिलाफ यूएई ने कुल 81 रन बनाये जोकि टीम इंडिया के खिलाफ टी-20 में दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले इंग्लैंड ने 23 सितंबर 2012 को सिर्फ 80 रन बनाये थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+