लखनऊ। भारतीय प्रीमियर लीग यानि आईपीएल को शुरु हुए तकरीबन एक माह से अधिक का समय हो गया है। कई टीमें सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी पेश कर चुकी हैं तो कई खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर इस बार उभर के सामने आये हैं।
कप्तान कोहली का नया फरमान: वजन कम करो वरना...
जिस तरह से टी-20 का स्वरूप है उसे देखते हुए टीम कोई भी एक खिलाड़ी अकेले के दम पर पूरे मैच का रुख पलट सकता है। इन्ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अपने तीन पसंदीदा गेंदबाज और बल्लेबाज चुने हैं।
जिस तरह से इस आईपीएल में विराट कोहली शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं वह उन्हें सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की श्रेणी में लाकर खड़ा कर देता है। कुल 8 मैचों में कोहली ने 541 रन बनाये हैं, जिसमें उनके दो शतक भी शामिल हैं। ऐसे में गावस्कर ने बतौर बल्लेबाज कोहली को श्रेष्ठ बल्लेबाज के तौर पर चुना है।
वहीं डेविड वार्नर ने जिस तरह से अपनी टीम की कप्तानी के साथ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है वह उन्हें काफी बेहतर बल्लेबाज के तौर पर स्थापित करता है। कई मैचों को उन्होंने अकेले की बल्लेबाजी के दम पर जीत तक पहुंचाया है। जिस तरह से खराब फार्म से जूझ रहे शिखर धवन की वार्नर ने मदद की वह उनकी कप्तानी की सूझबूछ को दर्शाता है।
IPL बीच में छोड़कर विदेश चले गए सुरेश रैना, जानें क्यों?
बतौर दूसरे बल्लेबाज के रुप में गावस्कर ने वार्नर को चुनते हुए कहा कि वह लीड फ्रॉम द फ्रंट करते हैं। अपनी बल्लेबाजी के साथ जिस तरह से फील्ड प्लेसमेंट करते हैं वह भी लाजवाब है। उन्होंने 9 मैचों में कुल 458 रन बनाये हैं। वहीं तीसरे बल्लेबाज के तौर पर गावस्कर तीन बल्लेबाजों में टॉस करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि तीसरे बल्लेबाज के लिए उनके पास गंभीर, रहाणे और रोहित शर्मा तीन विकल्प हैं। तीनों ही बेहतरी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
वहीं तीन गेंदबाजों का चयन करते हुए गावस्कर पहले स्थान पर ऑद्रे रसेल को चुना है उन्होंने कुल 10 मैचों में 14 विकेट हासिल किये हैं। गावस्कर के अनुसार रसेल किसी भी समय मैच का रुख पलट सकते हैं। वह काफी तगड़े खिलाड़ी है वह धीमी और तेज गति की गेंदबाजी काफी बेहतरीन प्रभाव के साथ करते हैं।
दूसरे गेंदबाज के तौर पर उन्होंने मिचेल मैकलेगेन को चुना है। जिस तरह से वह क्रीज का इस्तेमाल करते हैं वह काबिल ए तारीफ है। उनकी गेंदबाजी के सामने बल्लेबाजों को काफी मुश्किल हो रही है। जिस तरह से वह गेंद का एंगल बनाते हैं वह शानदार है।
वहीं तीसरे गेंदबाज के तौर पर उन्होंने मुस्तफिजुर रहमान को चुना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने अपनी गेंदों में विविधता दिखायी है वह शानदार है। वह बड़ी आसानी से 145 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हैं। इसी बीच वह धीमी गेंद भी कुछ उसी तरह से फेंकते हैं।