For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विवादों का दूसरा नाम है IPL, यकीन ना आए तो VIDEO देख लीजिए

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। शुक्रवार को आईपीएल के 9वें संस्करण का आगाजा हो गया। आज आईपीएल का पहला मैच भी खेला जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट को रोमांच के शिखर पर तो ले गया लेकिन विवाद के कई ऐसे काले पन्ने छोड़ गया जो हमेशा याद आता रहेगा। चाहे फिर वह स्पॉट फिक्सिंग का मामला हो या फिर खिलाड़ियों के बीच हुए विवादों का। देखें, IPL 9 के ओपनिंग सेरोमनी की मदमस्त तस्वीरें

सबसे अहम बात यह कि इसमें विराट कोहली, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, क्रिस गेल और पोलार्ड जैसे कई बड़े खिलाड़ी भी शामिल रहे हैं। तो आईए आपको आईपील अभी तक के सीजन में हुए प्रमुख विवादों से रूबरू कराते हैं। स्लाइड आगे करते जाएं और देखते जाएं। अंतिम स्लाइड में वीडियो है।

आईपीएल की शुरुआत, श्रीसंत को थप्‍पड़

आईपीएल की शुरुआत, श्रीसंत को थप्‍पड़

आईपीएल के पहले सत्र में टीम इंडिया के दो स्‍टार क्रिकेटर हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच झगड़े की खबर मीडिया में चर्चा का केंद्र रहा। दरअसल मुंबई इंडियंस और किंग्‍स इलेवन पंजाब के बीच मैच के दौरान हरभजन सिंह ने श्रीसंत को गुस्‍से में थप्‍पड़ जड़ दिया था।

पोलार्ड ने मुंह पर लगाया टेप

पोलार्ड ने मुंह पर लगाया टेप

आईपीएल-8 में पोलार्ड और क्रिस गेल के बीच विवाद हो गया था। जब ग्राउंड अंपायरों ने इस पर पोलार्ड को चेतावनी दी, तो वह दौड़कर मुंबई के डगआउट एरिया में गए और विरोध जताने के लिए अपने मुंह पर टेप चिपका कर वापस आ गए।

जब सरफराज को मारने दौड़े उथप्पा

जब सरफराज को मारने दौड़े उथप्पा

आईपीएल-8 में केकेआर के खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सरफराज खान के बीच बहस हो गई। कोलकाता में हुए इस मैच में उथप्पा बेंगलुरू के रिजर्व खिलाड़ी सरफराज खान से भिड़ गए थे। बाद में प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान भी उथप्पा को सरफराज से बहस करते देखा गया और वह उनको मारने के लिए भी दौड़ पड़े।

अंपायर से उलझे विराट और कार्तिक

अंपायर से उलझे विराट और कार्तिक

आईपीएल के पिछले संस्करण यानी कि आईपीएल 8 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली को इतना गुस्सा आया कि वह अंपायर कुमार धर्मसेना से ही भिड़ गए। यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला गया था। कोहली के साथ दिनेश कार्तिक ने भी अंपायर से बहस किया।

चीयरलीडर से बुरा व्यवहार का आरोप

चीयरलीडर से बुरा व्यवहार का आरोप

जून 2011- 2011 में दक्षिण अफ्रीका की चीयरलीडर गैब्रियाला पोस्कलेटो ने अपने ब्लॉग पर आईपीएल के खिलाड़ियों पर बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। उन्होंने अपने ब्लॉग पर साफ-साफ लिखा कि खिलाड़ी उन्हें गंदी नजरों से देखते हैं। इस खुलासे ने खेल जगत में हलचल मचा दी।

सुरक्षाकर्मियों से भीड़ गए शाहरुख खान

सुरक्षाकर्मियों से भीड़ गए शाहरुख खान

16 मई 2012- स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के ठीक बाद मुंबई और कोलकाता के मैच के बाद वानखेड़े स्टेडियम के अफसरों और सुरक्षाकर्मी से भिड़ पड़े शाहरुख खान। उन पर गाली-गलौच और धमकी देने के आरोप लगे। इसके बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने शाहरुख खान पर पांच साल तक स्टेडियम में घुसने पर पाबंदी लगा दी।

कोहली और गंभीर में बहस

कोहली और गंभीर में बहस

2013 में आईपीएल-6 के दौरान आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर के बीच मैदान पर जमकर बहस हुई थी। हुआ यह कि कोहली जब आउट होने के बाद पैवेलियन लौट रहे थे, तभी गंभीर से उनकी कुछ कहासुनी हो गई।

https://www.youtube.com/embed/PiCENZSSTOg?

आईपीएल के विवादों का वीडियो

विवादों का दूसरा नाम है IPL, यकीन ना हो तो VIDEO देखें

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+