नई दिल्ली। क्रिकेट पर एक बार फिर से फिक्सिंगा का साया मंडराने लगा है, इस बार फिक्सिंग ने सबसे प्रतिष्ठित एशेज सीरीज को अपना निशाना बनाया है। आरोप है कि तीसरे टेस्ट मैच में आरोप है कि सट्टेबाजों में मैच में फिक्सिंग की कोशिश की है, इसके लिए करोड़ो रुपए की पेशकश की गई। द सन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार भारत के दो सट्टेबाजों ने मैच को फिक्स करने की कोशिश की है। हालांकि आईसीसी ने इस मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं, लेकिन आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट ने भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज कर दिया है। जिस तरह से तीसरे टेस्ट मैच पर भ्रष्टाचार का साया मंडराया है उसपर तमाम क्रिकेट के दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि मैं एक बार फिर से कहुगा कि अगर कोई खिलाड़ी और प्रबंधन से जुड़ा व्यक्ति इसमे लिप्त है तो उसपर आजीवन प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। वहीं केविन पीटर्सन ने मामले पर तंज कसते हुए ट्विटर पर वॉव लिखाय है, जबकि पियर्स मोर्गन ने इसपर गुस्सा जाहिर किया है। डीन जोंस ने लिखा है कि ये लोग साल में करोड़ों कमाते हैं, मुझे इस बात पर यकीन नहीं है कि वह इस तरह का कुछ करेंगे।
आपको बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक बयान जारी करके कहा गया है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट की जांच में पूरी मदद करेगा। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट इसके खिलाफ हमेशा से सक्रिय रहता है जिससे कि क्रिकेट की गरिमा को बरकरार रखा जाए। ऑस्ट्रेलिया के पास एंटी करप्शन एंड सेक्युरिटी यूनिट है जोकि ऑस्ट्रे्लिया के भीतर घरेलू क्रिकेट में फिक्सिंग को व भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाई गई है।
इसे भी पढ़ें- एशेज सीरीज पर स्पॉट फिक्सिंग का साया, आईसीसी ने बताया गंभीर मामला