ट्वेंटी-20 विश्व कप : इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई इंग्लैंड की टीम को पहले ही ओवर में माइकल लंब के रूप में पहला झटका लगा। वह तीन रन ही बना सके। जोहान बोथा ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
लंब के आउट होने के बाद के बल्लेबाजी करने आए पीटरसन अपने रंग में दिख रहे थे। उन्होंने 33 गेंदों पर ताबड़तोड़ 53 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए उन्होंने क्रेग किजवेटर के साथ मिलकर 94 रनों की साझेदारी की और अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया। किजवेटर ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन बनाए।
निर्धारित 20 ओवरों में इंग्लैंड की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 168 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए आवश्यक 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे और उसकी पूरी टीम एक ओवर शेष रहते 129 रनों पर आउट हो गई।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से जीन पॉल ड्यूमिनी ने सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से रेयान साइडबॉटम और ग्रीम स्वान ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications