INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया को सता रहा है विराट का डर! मैक्सवेल ने विराट कोहली के लिए कह दी ये बड़ी बात
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम दो महीनों के लंबे दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रही है। 21 नवंबर से यह दौरा शुरू होने वाला है। भारत इस दौरे में तीन टी-20, चार टेस्ट और तीन वनडे खेलेगा। इस श्रृंखला के आगाज से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है।मैक्सवेल ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि विराट कोहली एक ऐसे कप्तान हैं जो पूरी टीम पर भरोसा जताते हैं। जो सीखने योग्य है।
विराट के तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि विराट एक शानदार खिलाड़ी और बेहतरीन कप्तान हैं। वह कप्तानी, बल्लेबाजी , फील्डिंग हो या फिटनेस सबकुछ में परफेक्ट हैं। उनकी तकनीक शानदार है। उन्हें सीधे बल्ले से खेलना पसंद है। उनकी बल्लेबाजी से लगता है कि उनके पास शॉट खेलने के लिए दूसरे खिलाडियों के मुकाबले काफी ज्यादा समय है।
कोहली के आने से आई आक्रमकता:
मैक्सवेल का मानना है कि कोहली के टीम में होने से भारतीय टीम में आक्रामकता आई है। भारतीय टीम अब विदेशी जमीन पर मैच को ड्रॉ कराने के बजाय जीतने के लिए खेलती है।
ऑस्ट्रलियाई ऑलराउंडर को विराट कोहली के शानदार रिकॉर्ड और उनका एटीट्यूट पसंद है। उनक कहना है कि कोहली जब अच्छा खेल रहे हैं तो वे खुद से ही मैच को खत्म करने की कोशिश करते हैं। यह एक ऐसी चीज हैं तो आपको काफी खतरनाक बनाती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
