नागपुर टेस्ट में टूटे ताबड़तोड़ रिकॉर्ड, 11 साल बाद रूका अफ्रीकी टीम का विजय रथ

नागपुर। तीसरे टेस्ट में जिस तरह से शानदार गेंदबाजी करते हुए आर अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया की जीत की नींव रखी उसके बाद वह इस वर्ष के सफलतम गेंदबाज बन गये हैं।

नागपुर टेस्ट में हराने के बाद टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के अजेय रथ को 11 साल बाद रोक दिया है। इस मैच में कई अहम रिकॉर्ड भी बने।

टीम इंडिया ऐसी टीम बन गयी है जिसने अफ्रीकी टीम के विजय रथ को रोककर अपना लोहा मनवाया है। इससे पहले 2001 में ऑस्ट्रेलिया के विजय रथ को भी टीम इंडिया ने रोका था। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 16 टेस्ट जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन कोलकाता में टीम इंडिया ने कंगारुओं के विजय रथ को रोक दिया था।

इसके बाद वर्ष 2008 में भी टीम इंडिया ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के विजय रथ को रोका था। इस बारर भी कंगारुओं ने लगातार 16 टेस्ट जीतकर रिकॉर्ड बनाया था लेकिन पर्थ में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 72 रन से हराकर विजय रथ को रोक दिया था।
11 साल पहले हार का सामना किया था अफ्रीका की टीम ने

दक्षिण अफ्रीका की टीम वर्ष 2004 में आखिरी बार टेस्ट सीरीज हारी थी और उसके बाद 11 साल बाद भारत में टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम के विजय रथ पर लगाम लगायी है। इससे पहले अफ्रीकी टीम सिर्फ वर्ष 1999 में एक बार भारत में टेस्ट सीरीज जीत पायी है।

अश्विन बने 2015 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
इस वर्ष अश्विन ने अपने नाम 55 विकेट किये हैं जोकि एक रिकॉर्ड है। 55 विकेट हासिल करने के लिए अश्विन ने सिर्फ 8 मैच खेले। अश्विन के बाद दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्राड हैं जिनके नाम 51 विकेट हैं जबकि उन्होंने यह लक्ष्य हासिल करने के लिए 113 मैच खेले।

एक दिन में गिरे सर्वाधिक विकेट
भारत में खेले गये किसी भी टेस्ट में एक दिन में सर्वाधिक 20 विकेट गिरने का भी रिकॉर्ड नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन बना। दूसरे दिन कुल 273 रन बनें जबकि 20 विकेट गिरे। इससे पहले 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई टेस्ट में एक दिन में 20 विकेट गिरे थे।

हरभजन के बाद अश्विन ने लिए साल में 50 विकेट
एक वर्ष में 55 विकेट लेने के बाद अश्विन ऐसे बल्लेबाज बन गये हैं जिन्होंने 50 से अधिक विकेट लिये हैं। इससे पहले हरभजन सिंह के नाम 2008 में 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

15 बार लिये 5 विकेट
अश्विन वें ऐसे बल्लेबाज बन गये हैं जिनके नाम 15 बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

हरभजन के बाद अश्विन ने लिए साल में 50 विकेट

आर अश्विन ने इस साल 55 विकेट लिए हैं। इससे पहले 2008 में भारत की ओर से हरभजन सिंह ने अंतिम बार एक साल में 50 विकेट झटके थे।

अश्विन ने 15वीं बार एक पारी में लिए 5 विकेट
ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने नागपुर टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट और दूसरी टेस्ट 7 विकेट लिए हैं। इस प्रकार अश्विन ने टेस्ट करियर में 15वीं बार 5 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया।

Story first published: Tuesday, December 1, 2015, 11:10 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+