For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 : वो टाॅप-3 टीमें, जिन्होंने बिना विकेट गंवाए हासिल किया बड़ा लक्ष्य

नई दिल्ली। आईपीएल ऐसा टूर्नामेंट बन चुका है जिसके हर सीजन में रोमांच देखने को मिलता है। अब तक के हुए 12 सीजन तक टूर्नामेंट ने दुनिया भर के प्रशंसकों का मनोरंजन किया है और आईपीएल की लोकप्रियता में वृद्धि की है। आईपीएल की सबसे खास बात यह है कि इसमें दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी आते हैं। टूर्नामेंट में बल्लेबाजों का वर्चस्व रहा है। आईपीएल में ऐसा कई बार हुआ है कि टीम ने एक भी विकेट गंवाए बिना 10 विकेट से जीत हासिल की और विरोधी टीम को एकतरफा हराया। इस लेख में, हम आपको उन 3 टीमों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने एक भी विकेट गंवाए बिना आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा किया है।

3। मुंबई बनाम राजस्थान- 2012 (सचिन तेंदुलकर - ड्वेन स्मिथ)

3। मुंबई बनाम राजस्थान- 2012 (सचिन तेंदुलकर - ड्वेन स्मिथ)

2012 में हुए पांचवें सीजन में जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया था। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर मुंबई के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा। शेन वॉटसन ने सबसे ज्यादा 45 रनों का पारी खेली। जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस ने महज 18 ओवर में बिना एक भी विकेट गंवाए टारगेट हासिल किया। मुंबई ने ओपनिंग करने आए सचिन तेंदुलकर और ड्वेन स्मिथ के दम पर यह जीत हासिल की थी। सचिन ने 51 गेंदों पर 58 रनों की नाबाद पारी खेली और ड्वेन स्मिथ ने 58 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाए और एक भी विकेट गंवाए बिना लक्ष्य तक पहुंच गए।

अब कहा हैं पॉल वल्थाटी, जिन्होंने IPL में सिर्फ 63 गेंदों में जड़े थे 120 रन

2। चेन्नई बनाम पंजाब - 2020 (शेन वॉटसन - फाफ डू प्लेसिस)

2। चेन्नई बनाम पंजाब - 2020 (शेन वॉटसन - फाफ डू प्लेसिस)

यूएई में आईपीएल के 13 वें सीजन में, चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को बिना विकेट गंवाए मात दी। सीएसके ने इस मैच से पहले 3 मैच गवांए थे, लेकिन उन्होंने पंजाब के खिलाफ जबरदस्त वापसी की। किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 20 ओवर में 178 रन बनाए। जवाब में उतरी सीएसके के लिए ओपनिंग जोड़ी शेन वाॅटसन और फाफ डु प्लेसिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना नुकसान के टीम को जीत दिला दी। डु प्लेसिस ने 53 गेंदों पर 87 रन बनाए और शेन वॉटसन ने 53 गेंदों में 83 रन जोड़े। यह चेन्नई सुपर किंग्स टीम की सबसे बड़ी साझेदारी भी रही।

1। कोलकाता बनाम गुजरात - 2017 (गौतम गंभीर - क्रिस लिन)

1। कोलकाता बनाम गुजरात - 2017 (गौतम गंभीर - क्रिस लिन)

शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स भी इन टीमों में से एक है जिन्होंने बिना विकेट गंवाए मैच जीता है। 2017 में गुजरात लायंस को केकेआर ने 10 विकेट से मात दी थी। गुजरात लायंस ने सुरेश रैना की अगुवाई में पहले बल्लेबाजी की और 183 रन बनाए। इनकी तरफ से रैना 68 रन बनाकर नाबाद लाैटे थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने एक भी विकेट खोए बिना मैच जीत लिया।। केकेआर के लिए, उनके सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए नाबाद 184 रन बनाए और अपनी टीम को 14.5 ओवर में लक्ष्य तक ले गए। कोलकाता के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन 41 गेंदों पर 93 और गौतम गंभीर 48 गेंदों में 76 रन बनाकर नाबाद रहे।

Story first published: Thursday, October 8, 2020, 16:28 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+