टॉस का खेल बनकर रह गया टी-20 वर्ल्ड कप, हारने वाली टीमों का हाल जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्लीः क्रिकेट के खेल में टॉस की भूमिका पर बहुत समय से सवाल उठने लगे हैं। खेल में टॉस का थोड़ा बहुत रोल तो सब स्वीकार कर लेते हैं लेकिन जब टॉस ही मैच की हार-जीत तय करने लगे तो फिर उस टूर्नामेंट पर सवाल उठने लाजिमी हैं। इस समय टी20 वर्ल्ड कप चल रहा है और एक बार फिर से टॉस चर्चाओं में आ चुका है।

यूएई में पिचों की क्वालिटी पर पहले ही काफी सवाल उठाए जा रहे थे और अब टॉस ने इस विवाद को और ज्यादा बढ़ा दिया है। यहां टॉस जीतो, मैच जीतो का मामला हो रहा है जो खेल के नजरिए से बहुत अच्छी चीज नहीं है।

टॉस जीतने वाली टीमें जीत रही हैं मैच-

टॉस जीतने वाली टीमें जीत रही हैं मैच-

वर्ल्ड कप में अगर मैचों के रूझान पर गौर करें तो पाएंगे कि टॉस जीतने वाली टीमें मैच जीत रही हैं। ज्यादातर ऐसे मामले हैं कि कप्तान टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी की विकल्प चुनते हैं और फिर मैच को जीत जाते हैं। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ भी यही किया था। शुरुआत में केवल अफगानिस्तान ही ऐसी टीम साबित हुई है जिसने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की और मैच भी जीता। अब तक तो अफगानिस्तान ने ऐसा दो बार किया है क्योंकि वे आज यानी 31 अक्टूबर को भी टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने गए और नामिबिया के खिलाफ यह मुकाबला भी जीत लिया।

बांग्लादेश को बड़ा झटका, चोट के चलते T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए शाकिब अल हसन

सुपर-12 मुकाबले से ही टॉस का खेल शुरू-

टॉस जीतने के साथ मैच जीतने की शुरुआत T20 वर्ल्ड कप में सुपर 12 के पहले ही मुकाबले से हो जाती है जो ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ था जहां पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बाद में बैटिंग का फैसला किया और मैच को जीतने में भी कामयाबी हासिल की। यह मैच अबू धाबी में खेला गया था और दूसरा मुकाबला इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का था जहां दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर दोबारा बैटिंग का फैसला किया और अंग्रेज यह मैच जीतने में कामयाब रहे। इसी तरह से अगला मैच शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में हुआ जहां श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस भी जीताऔर मैच भी।

अगला मैच बहुचर्चित भारत और पाकिस्तान का था जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतने के बाद भारत को 10 विकेट से हराया था। इसके बाद अफगानिस्तान की टीम भी स्कॉटलैंड के खिलाफ टॉस जीत जाती है लेकिन पहले बैटिंग का फैसला करती है और वह मैच भी जीत जाती है।

अगला मैच साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का होता है जहां पर एक बार फिर टॉस जीतने वाली टीम ही मुकाबला जीत जाती है। अगले मैच में पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टॉस जीतने में कामयाब रहती है पहले फील्डिंग करती है और आराम से अंत में मैच जीत जाती है।

बाद में बैटिंग करना टीमों को जिता रहा है-

बाद में बैटिंग करना टीमों को जिता रहा है-

बाद में बैटिंग करना भी यूएई में अब तक टीमों को रास आया है क्योंकि 27 अक्टूबर को बांग्लादेश की टीम टॉस तो जीत जाती है लेकिन पहले बैटिंग का फैसला करती है और मैच हार जाती है। यही देखने वाली बात यह है कि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों की जीत बहुत ज्यादा हो रही है। टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने से मिली एक और हार हम अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मैच में भी देखते हैं जहां पाक बाद में बैटिंग करता हुआ जीत जाता है जबकि टॉस अफगानिस्तान के नाम हुआ था।

तो हम पातें हैं असली खेल टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का ही रहा है। जैसे नामीबिया की टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है और 4 विकेट से मैच जीत जाती है। फिर ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतने के बाद श्रीलंका से जीत जाती है। यहां पर ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है।

हालांकि यहां एक अपवाद देखने को मिलता है जहां पर बांग्लादेश और वेस्टइंडीज का मैच उल्लेखनीय है। बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर दूसरी बार बैटिंग करने का फैसला करती है और एक रोमांचक मुकाबले में विंडीज के हाथों 3 रनों से हार जाती है।

यह कहने वाली बात नहीं रह गई है कि इस वर्ल्ड कप में अधिकतर टीमें टॉस जीतकर दूसरी बार बैटिंग कर रही हैं और उनको उनके जीत के चांस काफी ज्यादा बढ़ रहे हैं।

Story first published: Sunday, October 31, 2021, 20:53 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+