धर्मशाला। टी20 में टॉस अहम भूमिका निभाएगा..यह कहना है टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना का.. जिन्होंने यह बात मैच के लिए रखी गई प्रेस वार्ता में कही। सीमित ओवरों के हीरो कहे जाने वाले सुरेश रैना सीरीज के लिए इन दिनों जमकर नेट पर पसीना बहा रहे हैं।
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में टीम इंडिया शुक्रवार को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी जिसके साथ तीन टी20, पांच वनडे और चार टेस्ट मैचों की 72 दिन लंबी श्रृंखला की शुरुआत होगी। रैना ने कहा कि हाल में श्रीलंका में 22 साल बाद जीत दर्ज करने के बाद टीम आत्मविश्वास से भरी है।
Toss will definitely make a difference, it will be crucial: Suresh Raina on South Africa series pic.twitter.com/HPCkm73lHY
— ANI (@ANI_news) September 29, 2015 रैना को पूरी उम्मीद है कि टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच में काफी रोचक मुकाबला होगा। टीम इंडिया श्रीलंका से जीतने के बाद पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरी होगी। चूंकि धर्मशाला की पिच स्विंग करती है इसलिए यहां टॉस, जीतना अहम होगा।
धर्मशाला टी20 में टॉस अहम भूमिका निभाएगा
आपको बता दें कि टीम इंडिया के चार्मिंग मैन सुरेश रैना 218 वनडे और 44 टी20 मैचों में अपना जौहर दिखाया है लेकिन वह सिर्फ 18 टेस्ट ही खेल पाए हैं और बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि वह सीमित ओवरों के अपने प्रदर्शन से लंबे प्रारूप में अपनी अहमियत साबित करना चाहते हैं।