For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL के फाइनल मुकाबले में कैगिसो रबाडा और जसप्रीत बुमराह के बीच होगी पर्पल कैप की कड़ी जंग

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा है। इस बार तेज गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में सफलता हासिल की। हर बार की तरह इस बार बल्लेबाज उस तरह की आतिशी बल्लेबाजी नहीं कर पाए जिस तरह की बल्लेबाजी के लिए वो जाने जाते हैं। इसकी बड़ी वजह यह रही कि टॉप 10 गेंदबाजों में 7 तेज गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को खूब छकाया। कैगिसो रबाडा और जसप्रीत बुमराह इस सीजन के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। दोनों के बीच विकेट लेने की प्रतिस्पर्धा बनी हुई है।

कैगिसो रबाडा ने रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले में 4 ओवर में शानदारी गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। रबाडा ने महज 29 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। रबाडा ने हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को क्लीन बोल्ड कर दिया। यही नहीं रबाडा ने घातक नजर आ रहे अब्दुल समद को भी पवेलियन की राह दिखाई, जिसके चलते दिल्ली की टीम फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। हैदराबाद के खिलाफ 4 विकेट हासिल करने के बाद रबाडा ने जसप्रीत बुमराह से पर्पल कैप छीन ली। रबाडा के नाम 16 मैचों में सर्वाधिक 29 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड है।

वहीं जसप्रीत बुमराह की बात करें तो बुमराह ने 14 मैच में 27 विकेट हासिल किए हैं। कल के मैच से पहले बुमराह के पास पर्पल कैप थी, लेकिन अब इसे रबाडा ने उनसे छीन लिया है। ऐसे में 10 नवंबर को होने वाले आईपीएल के फाइनल मुकाबले में एक तरफ जहां दोनों टीमें आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा करने के लिए अपनी ताकत झोंकेंगी तो दूसरी तरफ रबाडा और बुमराह के बीच पर्पल कैप को लेकर जंग देखने को मिलेगी। रबाडा और बुमराह के बाद सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में ट्रेंट बोल्ट तीसरे पायदान पर हैं, उन्होंने 14 मैचों में 22 विकेट झटके हैं। जबकि 7वें पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स के एनरिक नॉर्खिया हैं, उन्होंने 15 मैचों में 20 विकेट झटके हैं।

Story first published: Monday, November 9, 2020, 13:23 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+