AFC Asian Cup 2019: आज से शुरू होगा फुटबॉल खेलने वाले एशियाई देशों का सबसे बड़ा मुकाबला
नई दिल्ली। फुटबॉल खेलने वाले एशियाई देशों का महामुकाबला यूएई की मेजबानी में आज से शुरू हो रहा है। इस आयोजन का पहला मुकाबला यूएई और बहरीन के बीच होगा। वहीं , भारत अपने अभियान की शुरुआत रविवार को थाइलैंड के खिलाफ करेगा। भारत को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा थाइलैंड, बहरीन और यूएई जैसे देश शामिल हैं।
भारत के पास मौका होगा कि वह 2011 के अपने निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाने की उम्मीद करेगी और साथ ही 2026 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफाई कर पाए।
बता दें कि भारतीय टीम 2015 टूर्नामेंट के लिए क्वॉलिफिकेशन में चूक गई थी, जिसमें मेजबॉन ऑस्ट्रेलिया विजेता रहा था। भारत के हेड कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन प्रदर्शन को लेकर सकारात्मक हैं उनके सकारात्मकता का कारण टीम का प्रदर्शन है। क्योंकि टीम को लगातार 13 मैचों में जीत हासिल हुई है।
बता दें कि एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) के इस महाद्वीपीय टूर्नमेंट में अब फाइनल में पहुंचने वाली टीमों की संख्या 16 से बढ़कर 24 हो गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
