राष्ट्रीय खेल हॉकी में भारत को फिर मिली निराशा
लंदन। भारतीय पुरूष हॉकी टीम लंदन ओलंपिक 2012 में अपना दूसरा अहम मुकाबला भी न्यूज़ीलैण्ड से हार गयी। रिवर बैंक एरेना में खेले गये ग्रुप बी के मुकाबले में न्यूजीलैण्ड ने भारत को 1-3 से हराया। यह ओलंपिक में भारत की लगातार दूसरी हार है।
इसके पहले प्रारंम्भिक मुकाबले में भी भारत को नीदरलैण्ड से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। अब भारत का अगला मुकाबला 3 अगस्त को जर्मनी से होगा। गौरतलब है कि प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमी फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। ऐसे में अगले चरण के लिए भारत की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं।
इसके पहले प्रारंम्भिक मुकाबले में भी भारत को नीदरलैण्ड से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। अब भारत का अगला मुकाबला 3 अगस्त को जर्मनी से होगा। गौरतलब है कि प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमी फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। ऐसे में अगले चरण के लिए भारत की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं।
मैच के शुरूआती दो मिनट में पहला गोल करने के बाद भारत अगले 68 मिनट तक कोई भी गोल करने में कामयाब नहीं हो सका और उसे 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।
पेनाल्टी कार्नर की सहायता से मैच के पहले ही दो मिनट में सन्दीप सिंह ने पहला गोल किया। लेकिन उसके बाद कोई भी खिलाड़ी गोल करने में कामयाब नहीं हुआ। वहीं न्यूजीलैण्ड के एण्ड्र्यू हेवर्ड ने तेरहवें मिनट में ही पेनाल्टी कार्नर की सहायता से गोल कर स्कोर बराबर किया । 24 वें मिनट में फिलिप बरो ने अगला गोल किया। मैच के 35 वें मिनट में तीसरा गोल कर बढ़त बनाते हुए न्यूज़ीलैण्ड यह मैच जीतने में सफलता पाई।
इस मैच में हार के बाद भारत का आगे का सफर और भी मुश्किल हो गया है। ग्रुप बी में भारत के अलावा अन्य टीमें दक्षिण कोरिया, बेल्जियम और जर्मनी हैं।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
