बांग्लादेशियों से पिटने वाले सुधीर गौतम से मिले कोहली-रैना
मीरपुर। बांग्लादेशी फैंस के आक्रोश के शिकार टीम इंडिया के सबसे बड़े फैन सुधीर गौतम से टीम इंडिया के वाइस कैप्टन विराट कोहली, विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना और मशहूर गेंदबाज आर अश्विन ने मुलाकात करके उनका हौसला बंधाया।
तीनों खिलाड़ियों ने सुधीर को चिंतामुक्त रहने की सलाह दी और कहा कि टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। मालूम हो कि बांग्लादेशी क्रिकेट फैन्स ने सुधीर को पत्थर मारे और उनके साथ मारपीट की और उनकी पैंट खींचकर आटो से उतार दिया था। जिसके बाद बांग्लादेश से लेकर इंडिया तक इस बात की घोर निंदा हुई थी।
जिस सुधीर पर बांग्लादेशियों ने हमला किया उसकी एक मिस्ड कॉल पर कॉल बैक करते हैं सचिन
गौरतलब है कि सुधीर गौतम भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया का बहुत बड़े फैन हैं। वो हर उस जगह जाते हैं जहां टीम इंडिया खेलने जाती है। सचिन की खास सिफारिश पर सुधीर गौतम के आने-जाने का खर्चा बीसीसीआई देती है। इस तरह से किसी भारतीय फैन के साथ बदसलूकी की यह पहली घटना है जिसकी जितनी निंदा की जाये कम है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
