20 साल बाद आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे पाकिस्तान के गेंदबाज
नई दिल्ली। पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गये हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 75 रन से हरा दिया था। आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पाकिस्तान का कोई गेंदबाज 20 साल बाद पहुंचा है। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से मुश्ताक अहमद 1996 में टेस्ट के नंबर एक गेंदबाज बने थे।
लेग स्पिनर यासिर शाह से पहले मुश्ताक अहमद ने दिसंबर 1996 में आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे थे। इससे पहले शेन वार्न आखिरी ऐसे गेंदबाज थे जो पहले स्थान पर पहुंचने वाले लेग स्पिनर थे। शेन वार्न 2005 में आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे थे। शाह ने इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर अपना कब्जा जमाया है। एंडरसन ने लॉर्ड्स टेस्ट में हिस्सा नहीं लिया था।
पाकिस्तान के यासिर शाह ने 72 रन देकर 6 विकेट पहली पारी तो दूसरी पारी में उन्होंने 69 रन देकर चार विकेट हासिल किये थे। टेस्ट में पहली बार उन्होंने 10 विकेट हासिल किये हैं। यासिर ने 13 टेस्ट मैच में कुल 86 विकेट हासिल किये हैं।
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग
1- यासिर शाह
2- आर अश्विन
3- जेम्स एंडरसन
4- स्टुअर्ट ब्रॉड
5- डेल स्टेन
6- रवींद्र जडेजा
7- ट्रेंट बोल्ट
8- जोश हेजलवुड
9- मोर्नी मोर्कल
10- वेर्नोन फिलेंडर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
