टेस्ट सीरीज से पहले कीवी गेंदबाज ने कोहली को दी आउट करने की चेतावनी
नई दिल्ली। तीन वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप पाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम अब 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड का सामना करेगी। पहला मुकाबला 21 फरवरी को वेलिंगटन में खेला जाएगा लेकिन इससे पहले कीवी गेंदबाज ने कप्तान विराट कोहली को आउट करने की चेतावनी दी है। कोहली इस दाैरे पर स्पिन गेंदबाजों को खेलने में असफल दिखे लेकिन चोट से उभरकर वापसी कर रहे तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने मैच से पहले बयान देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य कोहली जैसे बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाना है।

बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार
बोल्ट ने कहा, ''जब भी मैं खेलता हूं तो मेरी कोशिश कोहली जैसे बल्लेबाज को आउट कर खुद को साबित करने की होती है। मैं उनको आउट करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, लेकिन वह जबरदस्त खिलाड़ी हैं, ये सब जानते हैं कि वो कितने महान खिलाड़ी हैं।'' बोल्ड पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाॅक्सिंग डे टेस्ट दाैरान हाथ में फ्रैक्चर खा बैठे थे। अब उनकी टीम में करीब 6 सप्ताह बाद वापसी हुई है।

भारत मजबूत टीम
भारतीय टीम हालांकि टेस्ट में मजबूत है। बोल्ट ने माना कि टक्कर कड़ी होगी। उन्होंने कहा, ''भारत मजबूत टीम हैं और आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में टाॅप पर हैं। उन्हें पता है कि कैसा खेल खेलना है। ऑस्ट्रेलिया में हमारे लिए मुश्किल समय था। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि हम वापसी कर रहे है।'' बता दें कि पिछले साथ न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

बल्लेबाजों को कर सकते हैं परेशान
पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलने के आसार हैं। ऐसे में बोल्ट बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। गेंदबाजी को लेकर बोल्ट ने कहा, ''मैं अच्छे विकेट के हिसाब से तैयारी कर रहा हूं। आमतौर पर यहां कि पिच अच्छी होती है और मैच आखिर समय तक चलता है। मैं इस मैदान पर खेलना पसंद करता हूं। मैं मैच शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं।'' बता दें कि 30 साल के बोल्ट न्यूजीलैंड के लिए 65 टेस्ट में 256 विकेट ले चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
