For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

स्मिथ की तकनीक पर उठे सवाल तो बचपन के कोच ने दिया भारतीय क्रिकेट का ये उदाहरण

नई दिल्ली: हाल में ही क्रिकेट के दो दिग्गजों सौरव गांगुली और जोंटी रोड्स के बयान काफी चर्चित रहे थे क्योंकि यह आधुनिक क्रिकेट के सबसे हॉट टॉपिक पर आए थे। यह टॉपिक था कि ऑस्ट्रेलिया के करिश्माई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और भारत के विराट कैप्टन कोहली के बीच कौन बेस्ट है। मजेदार बात यह है कि एशेज में चमत्कारिक प्रदर्शन करने के बाद भी स्मिथ को इनमें से किसी दिग्गज ने कोहली ने ऊपर नहीं बताया। गांगुली ने कहा था कि अभी कोहली ही बेस्ट हैं और ये बात हमको अच्छी लगती है तो वहीं रोड्स ने तो साफ कह दिया था कि कोहली ही बेस्ट हैं।

रोड्स ने इस दौरान स्मिथ के बारे में जो एक नकारात्मक बात कही थी, वह थी उनकी तकनीक जो जोट्स के मुताबिक काफी भद्दी है। वहीं, कोहली के शॉट्स में खूबसूरती है, नजाकत है। स्मिथ की तकनीक पर ऐसा नहीं है कि पहली बार सवाल उठ रहे हैं इससे पहले भी माना जाता रहा है कि ये बल्लेबाज एक खूबसूरत अंदाज बल्लेबाजी का स्वामी नहीं है। हालांकि यह बात सभी मानते हैं कि अटपटी होने के बावजूद भी स्मिथ की तकनीक उनके लिए काफी अच्छे से काम करती है। स्मिथ के बचपन के कोच रहे ट्रेंट वुडहिल ने अब इस बात पर जवाब दिया है।

वुडहिल का मानना है कि अगर स्मिथ भारत के लिए खेल रहे होते तो उनकी तकनीक पर वहां इतनी चर्चा नहीं होती जितना कि यहां ऑस्ट्रेलिया में हो रही है। क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन-क्रिकइंफो ने वुडहिल के हवाले से कहा, "स्टीव अगर भारतीय होते तो उनकी तकनीक और बल्लेबाजी रणनीति को स्वीकार कर लिया जाता।"

वुडहिल ने इसके लिए अपने उदारहरण देते हुए कहा, "हमने देखा कि विराट कोहली, गावस्कर, रोहित शर्मा, गांगुली, सहवाग जैसे क्रिकेटरों की अपनी अलग तरह की तकनीक थी। भारत में परिणाम देखे जाते हैं कि आप कितने रन बना रहे हैं। वहां यह मायने नहीं रखता कि आप नतीजे कैसे दे रहे हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया में लोग चाहते हैं कि आप अच्छे स्कोर बनाएं और साथ ही आप इस दौरान तकनीक का भी ध्यान रखें।"

इतना ही नहीं, वुडहिल ने स्मिथ को डॉन ब्रैडमैन के बाद बेस्ट बल्लेबाज करार दिया है। बता दें कि स्मिथ ने बॉल टेंपरिंग के बाद पहली बार टेस्ट में वापसी करते हुए एशेज में 110 के औसत से 774 रन बनाए थे जिसमें तीन शतक भी शामिल थे।

Story first published: Thursday, September 19, 2019, 15:36 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+