For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो बांग्लादेश में दिखेगा धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट!

नई दिल्ली। 18 जून को टीम इंडिया बांग्लादेश से विश्वकप के बाद पहला वनडे खेलेगी। इस बार भी टीम की कमान भारत के चहेते कैप्टन मिस्टर एमएस धोनी पर है। बदले बदले अंदाज में इन दिनों नजर आ रहे धोनी आपको गुरूवार को भी बदले हुए कलेवर में नजर आ सकते हैं। क्योंकि बांग्लादेश जाने से पहले धोनी ने अपने पुराने कोच एमपी सिंह के साथ दिल्ली के मैदान में पसीना बहाया है।

एमपी सिंह ने दावा किया है कि धोनी वापस वनडे वाले अंदाज में मीरपुर में नजर आ सकते हैं क्योंकि उन्होंने अपने पुराने स्टाइल में ही दिल्ली में प्रैक्टिस की है। हो सकता है कि आपको धोनी का सिग्नेचर स्टेप हेलिकॉप्टर शॉट भी दिखायी दे, जो कि उन्होंने टेस्ट मैचों के कारण खेलना बंद कर दिया था लेकिन अब जब वो टेस्ट मैचों से संन्यास ले चुके हैं तो वो वापस अपने पुराने लय में दिखायी दे सकते हैं।

Pics: वनडे से पहले मैदान पर दिखी धोनी-कोहली और रैना की मस्ती

मालूम हो कि धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया बांग्लादेश से तीन वनडे खेलेगी। मैच से पहले धोनी ने उम्मीद जताई है कि एकदिवसीय श्रृंखला में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा और भारतीय टीम इसे जीतने में कामयाब होगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+