मेलबर्न में 138 रनों की पारी खेलने वाले पहले भारतीय बने रोहित शर्मा

मेलबर्न। आज एक बार फिर से भारत के क्रिकेट स्टार रोहित शर्मा ने देश को अपनी शानदार बल्लेबाजी से ना केवल बचाया बल्कि मेलबर्न पर उन्होंने शतक जड़कर एक रिकार्ड भी बना डाला। जल्दी-जल्दी भारत के तीन विकेट गिर जाने की वजह से टीम इंडिया की हालत बेहद नाजुक थी लेकिन रोहित ने रैना के साथ संयमित होकर खेल का प्रदर्शन किया और 139 गेंदों पर 138 रनों की पारी खेल कर मेलबर्न की धरती पर शानदार इतिहास रच दिया।

रोहित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 138 रनों की पारी खेलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज तो बने ही साथ ही ऐसा करने वाले वो पहले एशियाई खिलाड़ी भी बन गए। रोहित ने अपने शतकीय प्रहार से सौरभ गांगुली का भी रिकार्ड तोड़ दिया। सौरभ ने साल 2000 में यहां 100 रन बनाये थे। आज रोहित और सुरेश रैना के बीच सौ रनों की साझेदारी हुई।

रोहित ने तोड़ा सौरभ गांगुली का रिकार्ड

गौरतलब है कि रोहित शर्मा (138) की शानदार पारी की बदौलत ही भारत ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर जारी त्रिकोणीय श्रृंखला के अपने मुकाबले में आस्ट्रेलिया के सामने 268 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए।

शुरुआती तीन झटके केवल 59 रनों पर लगने के बाद रोहित और सुरेश रैना (51) ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 126 रन जोड़े। मिशेल स्टार्क ने आस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक छह विकेट हासिल किए। गुरिंदर संधू और जेम्स फॉल्कनर को एक-एक सफलता मिली।

इससे पूर्व भारत की शुरुआत निराशाजनक रही और रोहित के साथ पारी की शुरुआत करने आए शिखर धवन (2) पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर ही पवेलियन लौट गए। भारत के खाते में इस समय केवल तीन रन जुड़े थे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अजिंक्य रहाणे (12) और इसके बाद टेस्ट श्रृंखला में शानदार लय में नजर आए विराट कोहली (9) ने भी अपने विकेट जल्दी गंवा दिए। लेकिन इसके बाद रोहित ने खूबसूरत पारी खेली और भारत को सम्मानजनक स्कोर दिया।

Story first published: Sunday, January 18, 2015, 15:22 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+