Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2019: शाहरुख खान हुए आंद्रे रसेल से खुश, फोटो शेयर कर कहा- वाह मेरे बाहुबली

नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम के आंद्रे रसेल(Andre Russell) आईपीएल(IPL) लीग के सीजन-12 में लगातार धमाकेदार प्रदर्शन करते जा रहे हैं। उन्होंने फिर से साबित कर दिया कि विंडीज खिलाड़ियों का फटाफट क्रिकेट में कोई तोड़ नहीं है। रसेल ने टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ महज 13 गेंदों में नाबाद 48 रनों की पारी खेली, जिसमें 1 चाैका व 7 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदाैलत कोलकाता नाइट राइडर्स(Kolkata Night Riders) हारता हुआ मैच जीत गई। रसेल के प्रदर्शन से टीम के मालिक और बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) बेहद हुए।

उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर आंध्रे रसेल की बाहुबली तस्वीर शेयर कर टीम पर तारीफों के पुल बांधे। शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- शानदार खेले कोलकाता नाइट राइडर्स, क्रिस लिन, नीतीश राणा और रॉबिन उथप्पा. टीम के हर खिलाड़ी ने शानदार काम किया लेकिन आप सभी सहमत होंगे कि सारी तारीफ पर ये तस्वीर भारी पड़ेगी।

यही नहीं शाहरुख खान ने रसेल की जमकर तारीफ की है और ट्वीटर पर लिखा हैं- डगआउट में जो लोग कहते हैं गेम/सेट/और मैच....शायद आप अपने क्रिकेट को जानते होंगे लेकिन आप आंद्रे रसेल को नहीं जानते होंगे!!! वाउ यू चैंपियन। मेरे बाहुबली।

बता दें कि बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के 84 और एबी डिविलियर्स के 63 रनों की मदद से कोलकाता के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में कोलकाता लक्ष्य से दूर होती नजर आई। टीम को आखिरी 4 ओवर में 66 रन चाहिए थे। तभी रसेल क्रीज पर आए और 5 गेंदें रहते टीम को मैच जीता गए। रसेल को उनके हरफनमाैला प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' अवाॅर्ड से भी सम्मानित किया गया। रसेल 4 मैचों में 22 छक्के लगा चुके हैं।

Story first published: Saturday, April 6, 2019, 13:57 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+