Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खराब विकेटकीपिंग के चलते ऋषभ पंत की हुई थी छुट्टी, जानें अब कैसे कर रहें सुधार

नई दिल्ली। खराब विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के दौरान विकेट फेंकने की आदत के चलते आलोचकों के निशाने पर आये भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से आराम दिया गया है। टेस्ट सीरीज से छुट्टी किए जाने के बाद यह युवा विकेटकीपर अपनी विकेटकीपिंग में सुधार के लिए पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे के साथ तकनीक पर काम करने में जुट गया है। भारत के सबसे अच्छे विकेटकीपरों में से एक किरण मोरे पंत की कीपिंग को सुधारने के लिए ट्रेन कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पंत की जगह पर रिद्धिमान साहा को टीम में शामिल किया गया है। टीम प्रबंधन से जुड़े एक शख्स ने बताया कि टीम चाहती है कि पंत स्पिन के खिलाफ अपनी विकेटकीपिंग को बेहतर करें। इसलिये उन्हें टीम से बाहर रख साहा को जगह दी गई है। हालांकि इस बात की पुष्टि करते हुए किरण मोरे ने कहा कि यह बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक नियुक्ति नहीं है।

उन्होंने बताया, 'साहा के स्थान पर पंत को चुनने में कोई बड़ी बात नहीं है। टीम को लगता है कि भारत में जब टेस्ट मैचों की बात आती है तो पंत को अपनी विकेटकीपिंग को बेहतर करने की जरूरत है और इसलिए वह जगह मोरे के साथ काम कर रहे हैं।'

और पढ़ें: भारत की वो 5 सलामी जोड़ियां जिनके आगे गेंदबाजों ने टेके घुटने, बनाया सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड

उन्होंने कहा, 'हमारा कोई तय कार्यक्रम नहीं है। जब मौका मिलता है हम अभ्यास करते हैं। यह आधिकारिक नहीं है। हम दोनों एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं।'

पूर्व मुख्य चयनकर्ता को लगता है कि पंत का रिकार्ड अच्छा है।

उन्होंने कहा, 'वह अच्छी विकेटकीपिंग कर रहे थे। मैंने उनमें काफी सुधार देखा है। 11 टेस्ट मैचों में उनके नाम 53 शिकार हैं, यानि हर मैच में लगभग पांच। आप हर दिन खेलते हो हर दिन सीखते हो। वह अच्छा कर रहे हैं। बुनियादी चीजें काफी जरूरी हैं और वह उन पर काम कर रहे हैं।'

मोरे से जब पूछा गया कि वह किन चुनिंदा पहलूओं पर पंत के साथ काम कर रहे हैं तो पूर्व विकेटकीपर ने कहा, 'हम उनके संतुलन पर और उनके हाथों की स्थिति पर काम कर रहे हैं क्योंकि वह दिमाग अच्छा है और वह चीजों को अच्छी तरह पकड़ते हैं। हमने छोटी-छोटी चीजों पर काम किया है। हाथ और शरीर की स्थिति काफी अहम है और इसमें समय लगता है। आप अनुभव के साथ सीखते हो।'

और पढ़ें: कोई भी भारतीय बल्लेेबाज नहीं कर पाया ऐसा, मयंक अग्रवाल ने तोड़ा धवन का रिकाॅर्ड

कई लोगों का मानना है कि पंत की विकेटकीपिंग पर अभी बहुत काम होना लेकिन मोरे कुछ अलग राय रखते हैं।

उन्होंने कहा, 'वह भारत के लिए पिछले डेढ़ साल से खेल रहे हैं। हर किसी के अपने विचार हैं, लेकिन मेरे लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। आप 11 मैचों के बाद मेरे रिकार्ड को देख सकते हैं। वह शानदार हैं।'

Story first published: Thursday, October 3, 2019, 20:59 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+