आईसीसी टॉप टेन में लौटे सचिन
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक ने आईसीसी की एकदिवसीय मैचों की रैंकिंग में शीर्ष दस बल्लेबाजों में शामिल करा दिया हैं।
सचिन फाइनल में खेली गई 138 रनों की पारी की बदौलत रैंकिंग में पांच पायदान चढ़कर 737 अंकों के साथ सातवें क्रम पर काबिज हो गए हैं। भारतीय बल्लेबाजों में सचिन से ऊपर सिर्फ भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह ही हैं। पिछले सप्ताह आईसीसी की रैंकिंग में सचिन 12वें क्रम पर थे।
गौरतलब है कि सचिन पिछले वर्ष इंग्लैंड के खिलाफ हुई एकदिवसीय सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद शीर्ष दस बल्लेबाजों की सूची से बाहर हो गए थे। हालांकि भारत ने वह सीरीज ५-क् के बड़े अंतर से जीती थी। इस बीच भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 825 अंको के साथ अब भी शीर्ष एकदिवसीय बल्लेबाज बने हुए हैं जबकि उनके नायब युवराज सिंह 738 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।
कंधे की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग को न खेलने का खामियाजा भुगतना पडा है और वह 721 अंकों के साथ दो पायदान खिसक कर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। सहवाग के अलावा मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से त्निकोणीय सीरीज में भाग ने ले सके गौतम गंभीर को भी दो पायदान का नुकसान हुआ है। वह 652 अंकों के साथ 19 वें पायदान पर हैं। युवराज को श्रीलंकाई दौरे में बल्ले और गेंद दोनों से बढिया प्रदर्शन करने का लाभ मिला है।
वह आलराउंडरों की रैकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। युवराज से आगे सिर्फ बंगलादेश के उपकप्तान शकीब अल हसन और इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटाफ हैं। युवराज ने श्रीलंका में बल्ले से 80 रन बनाने के अतिरिक्त चार विकेट भी लिए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications