IPL 2019: करीब 10 करोड़ में खरीदे गए इस खिलाड़ी की टीम ने SMS भेजकर कर दी छुट्टी
नई दिल्ली। क्रिकेट की चकाचौंध वाली दुनिया में करियर के उफान पर खिलाड़ियों को सबकुछ मिलता है लेकिन वहीं, करियर के ढलान के दौरान कुछ ऐसा भी होता है जिसकी खिलाड़ी कल्पना भी नहीं करता। कुछ ऐसा ही हुआ ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल स्टार्क के साथ। साल भर पहले आईपीएल की नीलामी में 9.4 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को खरीदा था। उनके इतने महंगे बिकने की खूब खबरें थी। लेकि अब खुद उनको टीम ने अपने खेमे से मुक्त कर दिया है। मिचेल स्टार्क को एक sms के जरिए जानकारी दी गई कि वह केकेआक के साथ अब उनका कोई नाता नहीं रहा है।
पिछले साल नहीं खेले थे एक भी मैच:
बीते साल महंगे दाम में बिकने के बाद वह चोटिल होने के बाद टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। स्टार्क पूरे सीजन पैर में चोट की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंक सके थे। स्टार्क ने खुद बताया कि मुझे केकेआर के मालिकों की तरफ से एक sms आया जिसमें बताया कि टीम के साथ मेरा करार खत्म कर दिया गया है।'
स्टार्क का कहना हैे कि वह आईपीएल में किसी दूसरी टीम से खेलने का मन फिलहाल इस सी्जन में नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह इस दौरान आराम करेंगे और विश्व कप की तैयारी करेंगे। आईसीसी वर्ल्ड कप और उसके बाद होने वाली एशेज सीरीज में स्टार्क पर निगाहें होंगी।अगले साल 6 महीने इंग्लैंड में लंबा क्रिकेट खेलना है ऐसे में वह खुद को फिट और फाइन रखना चाहते हैं।
बता दें कि इससे पहले वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ एक साल से ज्यादा वक्त के करार की बात कह रहे हैं ताकि वे टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर ही फोकस कर सकें।ऐसे में उनके इस फैसले को इस मांग से जोड़कर देखा जा रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
