कप्तान धोनी को चाहिए एके 47 और ग्रेनेड लांचर
कोलकाता। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि न्यूजीलैंड दौरे पर वह अपने साथ एके-47 और ग्रेनेड लांचर ले जाना चाहते हैं। जी हां, पर ऐसा नहीं है कि उन्हें वहां किसी चीज से खतरा है। ऐसा उन्होने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा जब उनसे महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर की टिप्पणी के बारे में पूछा गया। गौर हो कि गावस्कर ने टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे के बारे में कहा था कि टीम में 'किलर इंस्टिंक्ट' की कमी नजर आयी।
धोनी ने एक प्रमोशनल इवेंट में मजाकिया लहजे में कहा कि मुझे लगता है, अब मुझे अपने साथ एके- 47 और ग्रेनेड लांचर रखना चाहिए। गौर हो कि पिछले महीने यह खबरे आयी थी कि धोनी ने इंदौर में एके-47 से निशानेबाजी की थी।
यह ध्यान देने योग्य है कि टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे में 2-0 और टेस्ट में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया अपने अगले टूर के लिए न्यूजीलैंड जाएगी जहां पर टीम दो टेस्ट और पांच वनडे खेलेगी।
एकदिवसीय सीरीज की शुरूआत 19 जनवरी को होगी।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Read in English: Dhoni wants AK-47 with grenade launcher!
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
