Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया

कराची, 29 जूनः युवा बल्लेबाज सुरेश रैना की शानदार शतकीय पारी और सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के 90 रनों की बदौलत भारत ने एशिया कप के एक मुकाबले में आज बांग्लादेश को सात विकेट से पराजित कर दिया।

बांग्लादेश द्वारा दिए गए 284 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई भारतीय टीम ने 40 गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत हासिल कर ली। रैना ने 107 गेंदों में 116 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि पारी की शुरुआत करने आए गौतम गंभीर ने 84 गेंदों में 90 रन बनाए।

इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी की और भारत की जीत आसान कर दी। इस टूर्नामेंट में रैना ने आज दूसरा शतक लगाया। रैना को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच चुना गया।

युवराज सिंह ने 35 गेंदों में 36 रन बनाए। उन्होंने दो लंबे छक्के भी लगाए। बांग्लादेश की ओर से शहादत हुसैन ने दो विकेट लिए जबकि फरहद रजा को एक विकेट मिला। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए।

बांग्लादेश की ओर से आलोक कपाली ने शानदार शतक बनाया। उन्होंने 96 गेंदों में तेजी से 115 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने 55 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से मनप्रीत गोनी और प्रज्ञान ओझा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि आर. पी. सिंह और ईशांत शर्मा को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा।

भारत ने आज अपनी टीम में कई बदलाव किए। पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेल दिखाने वाले वीरेन्द्र सहवाग को आज आराम दिया गया। उनकी जगह रोबिन उत्थपा गौतम गंभीर के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे।

हालांकि उत्थपा महज दो रन ही बना सके। प्रज्ञान ओझा ने आज पहला एकदिवसीय मैच खेला। ओझा ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 43 रन देकर दो विकेट झटके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+