For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ऑस्‍ट्रेलिया 'ड्रा', भारत 'जीत' की जुगत में

By Staff
मोहाली, 20 अक्‍तूबर: भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्‍ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्‍ट मैच में अब यह नौबत आ गई है कि ऑस्‍ट्रेलिया मैच ड्रॉ कराने की फिराक में है, जबकि भारतीय खिलाड़ी मैच जीतने की जुगत में लगे हुए हैं। मैच के चौथे दिन भारत ने शानदार बल्‍लेबाजी करते हुए ऑस्‍ट्रेलिया के समक्ष 516 रन का लक्ष्‍य रखा, जिसका पीछा करते हुए कंगारुओं के पांच विकेट पहले ही गिर गये हैं।

ऑस्‍ट्रेलिया की खराब बल्‍लेबाजी के चलते 58 रन पर पांच विकेट गिर गये। दर्शक भी भारत की जीत का जश्न मनाने की तैयारी करने लगे थे लेकिन क्लार्क और हेडिन ने छठे विकेट के लिए अविजित 83 रन जोड़कर उन्हें सोमवार तक के लिए इंतजार करने पर मजबूर कर दिया।

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 516 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही आस्ट्रेलियाई टीम ने पांच विकेट खोकर 141 रन बना लिए। क्लार्क जहां 95 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद लौटे वहीं हेडिन 106 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 37 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

क्लार्क और हेडिन की साहसिक पारी के बावजूद आस्ट्रेलिया की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। जीत के लिए उसे अभी भी 375 रनों की जरूरत है। भारत के स्टार स्पिनर हरभजन ने तीन विकेट चटकाए हैं जबकि युवा ईशांत को दो विकेट मिले हैं। हरभजन ने खराब फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन, साइमन कैटिच और माइकल हसी के विकेट लिए।

दूसरी ओर, ईशांत के खाते में कप्तान रिकी पोंटिग और शेन वॉटसन के विकेट आए हैं। ईशांत ने पोंटिंग और वॉटसन को बोल्ड कर दिया। दोनों ने दो-दो रन बनाए। इससे पहले, भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया के सामने 516 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के शानदार शतक और वीरेंद्र सहवाग तथा महेंद्र सिंह धोनी की आक्रामक पारियों की मदद से मैच के चौथे दिन भोजनकाल के बाद तीन विकेट पर 314 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी।

दूसरी पारी में भारत के लिए गंभीर ने 138 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 104 रन बनाए। सहवाग थोड़े दुर्भाग्यशाली रहे क्योंकि वे शतक से चूक गए। सहवाग ने 122 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 90 रनों की यादगार पारी खेली।

पहली पारी में 92 रन बनाने वाले कप्तान धोनी ने दूसरी पारी में भी खुलकर हाथ दिखाए और 84 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाकर सचिन (10) के साथ नाबाद लौटे। पहली पारी में शतक लगाने वाले सौरव गांगुली ने भी 27 रनों का योगदान दिया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+