Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को सौरव गांगुली से उम्मीद, फिर से शुरु करवा सकते हैं भारत-पाक सीरीज

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार संभालने वाले सौरव गांगुली से न सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों और फैन्स को बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एवं पूर्व क्रिकेटरों को भी काफी उम्मीदें हैं। साल 2004 में भारत-पाकिस्तान सीरीज में पाकिस्तान के लिये विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ को लगता है कि सौरव गांगुली के आने के बाद से एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज की शुरुआत हो सकती है। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ का मानना है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली भारत- पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज को फिर से शुरु करने में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की मदद कर सकते हैं।

और पढ़ें: 'विराट सेना' को रिप्लेस कर सकती है एमएसके प्रसाद की यह युवा टीम, शामिल 6 गेंदबाज, 5 बल्लेबाज

पाकिस्तान के दैनिक अखबार द नेशन से बात करते हुए पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने कहा,' एक क्रिकेटर और बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर, गांगुली पीसीबी और एहसान मनी की मदद कर सकते हैं।'

और पढ़ें: अब BBL में होगी रनों की बरसात, हर छक्के पर मिलेंगे 250 डॉलर, जानें क्या है कारण

2004 में भारत-पाकिस्तान सीरीज में गांगुली ने निभाई थी अहम भूमिका

2004 में भारत-पाकिस्तान सीरीज में गांगुली ने निभाई थी अहम भूमिका

अपनी बात के समर्थन में पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि साल 2004 में जब भारत की टीम पाकिस्तान दौरे पर आई थी तब भी बीसीसीआई का रुख काफी कड़ा था बावजूद इसके सौरव गांगुली ने सिर्फ सीरीज आयोजित करवाने में अहम रोल निभाया बल्कि सफल आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।

लतीफ ने 2004 की बात को याद करते हुए कहा, '2004 में जब बीसीसीआई पाकिस्तान के दौरे के लिए राजी नहीं थी तब गांगुली ने ही बीसीसीआई और खिलाड़ियों को मनाया था। वह दौरा बेहद यादगार रहा है क्योंकि भारत लंबे समय बाद यहां जीतने में सफल रहा था।'

बिना द्विपक्षीय सीरीज के रिश्तों में सुधार आना मुश्किल

बिना द्विपक्षीय सीरीज के रिश्तों में सुधार आना मुश्किल

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच पिछले काफी समय से राजनितिक रिश्ते ठीक नहीं है जिसके चलते भारत-पाकिस्तान के बीच हर तरह के रिश्तों में कड़वाहट आ गई है और रोक लगी हुई है।

लतीफ ने इस मुद्दे पर कहा, 'जब तक पाकिस्तान और भारत के बीच द्विपक्षीय सीरीज की शुरुआत नहीं होती तब तक दोनों देशों के बीच चीजें नहीं सुधरेंगी। पूरा विश्व भारत-पाकिस्तान को एक साथ क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहता है।'

पाकिस्तान दौरे के लिये ज्यादा देशों को मनाने पर ध्यान दे पीसीबी

पाकिस्तान दौरे के लिये ज्यादा देशों को मनाने पर ध्यान दे पीसीबी

हाल ही में पाकिस्तान में एक दशक बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी पर लतीफ ने कहा कि पीसीबी को ज्यादा से ज्यादा देशों को पाकिस्तान की मेजबानी में द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिये मनाना चाहिये ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को मदद मिल सके।

उन्होंने कहा, 'पीसीबी सीईओ वसीम खान को भी इसमें सक्रिया भूमिका निभानी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए क्रिकेट खेलने वाले शीर्ष देश पाकिस्तान के दौरे पर आएं इससे पाकिस्तान और स्थानीय खिलाड़ियों को मदद मिलेगी।'

Story first published: Friday, January 3, 2020, 18:31 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+