Best XI : क्रिकेट फैन्स इन्हें मानते हैं भारतीय इतिहास में अब तक के बेस्ट 11 टेस्ट खिलाड़ी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट इतिहास का 500वां टेस्ट मैच शुरू होने से पहले भारत के अब तक के 11 सबसे महानतम टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ियों की सूची सामने आई है। इसे क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया ने मंगलवार 20 सितम्बर को अपनी वेबसाइट पर जारी किया। इन खिलाड़ियों को क्रिकेट फैन्स ने चुना है।
भारत कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में 22 सितम्बर को न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से अपना टेस्ट सीरीज का आगाज करेगा। इस खास मौके पर क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया ने भारत के ग्रेटेस्ट टेस्ट इलेवन खिलाड़ी चुनने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों से आह्वान किया।
सीए यानी क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया के पोर्टल के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी को सर्वाधिक वोट मिले। उन्होंने विकेटकीपर कैटेगरी में 93 फीसदी क्रिकेट प्रशंसकों का वोट हासिल किया। इसमें सैयद किरमानी, किरन मोरे भी शामिल हैं।
जबकि ओपनर कैटेगरी में सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर क्रमश: चुने गए। जबकि वीवीएस लक्ष्मण को नंबर 5 और सौरव गांगुली को नंबर 6 पोजिशन का बेहतरीन खिलाड़ी चुना गया।
तेज गेंदबाजों में कपिल देव और जहीर खान को और स्पिन गेंदबाजी में अनिल कुंबले और हरभजन सिंह को बेहतरीन खिलाड़ी चुना गया।
ये है भारत की बेस्ट इलेवन टीम :
1. सुनील गावस्कर (63 फीसदी वोट)
2. वीरेंद्र सहवाग (63 फीसदी वोट)
3. राहुल द्रविड़ (76 फीसदी)
4. सचिन तेंदुलकर (77 फीसदी)
5. वीवीएस लक्ष्मण (37 फीसदी)
6. सौरव गांगुली (25 फीसदी)
7. एमएस धोनी (विकेटकीपर) (93 फीसदी)
8. कपिल देव (58 फीसदी)
9. अनिल कुंबले (75 फीसदी)
10. हरभजन सिंह (44 फीसदी)
11. जहीर खान (48 फीसदी)
नोट : वोटिंग के दौरा पहला स्लॉट ओपनिंग जोड़ी के लिए खुला थ और इसलिए गावस्कर-सहवाग को 63 फीसदी वोट मिले। सहवाग-गंभीर की जोड़ी 30 फीसदी वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
We asked, you voted and the results are in - presenting India's Greatest Test XI, as selected by YOU https://t.co/ytaeknzME6 pic.twitter.com/oTjosGMp0K
— cricket.com.au (@CricketAus) September 20, 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

