हो जाइए तैयार! कैच पकड़ने पर खिलाड़ियों को नहीं बल्कि आपको मिलेंगे 22 लाख, जानिए कहां?
नई दिल्ली। क्रिकेट मैच के दौरान अक्सर खिलाड़ियों को अद्भुत कैच पकड़ते हुए देखा होगा। हालांकि उन्हें कैच पकड़ने के लिए सिवाय मैच फीस और तारीफ के कुछ नहीं मिलता लेकिन अब दर्शकों को बहुत कुछ मिलने वाला है। जी हां, दरअसल न्यूजीलैंड के घरेलू सीजन के दौरान कोई भी दर्शक कैच पकड़ने पर लखपति बन सकता है।
न्यूजीलैंड में 'टुई कैच पकड़ो प्रतियोगिता' की वापसी हो चुकी है, जिसके मुताबिक अगर बल्लेबाज छक्का लगाएगा और बाउंड्री के पार कोई भी दर्शक एक हाथ से कैच पकड़ेगा तो उसे 50 हजार न्यूजीलैंड डॉलर का इनाम दिया जाएगा। भारतीय करंसी के हिसाब से देखा जाए तो ये रकम 22 लाख से ज्यादा होती है।

दर्शकों के लिए एक शर्त भी रखी गई है
इस प्रतियोगिता में दर्शकों के लिए एक शर्त भी रखी गई है। जो भी दर्शक एक हाथ से कैच पकड़ेगा उसे टुई कंपनी की टीशर्ट पहननी होगी। बता दें कि टुई (Tui) न्यूजीलैंड की कपनी है, जो पहले भी इस तरह की प्रतियोगिताएं करवा चुकी है।

यहां मिलेगा मौका
आपको ये भी बता दें कि (Tui) कैच पकड़ो और लखपति बनो प्रतियोगिता किसी खास मैच या टूर्नामेंट में नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के घरेलू सीजन में होने वाले वनडे और टी20 मैचों में मान्य होगी। खबरों के मुताबिक न्यूजीलैंड को अपने घरेलू सीजन में कुल 23 वनडे और टी20 मैच खेलने हैं। ऐसे मे दर्शकों के पास लखरति बनने का अच्छा मौका है।

टुई कंपनी ने 9 लाख 50 हजार डॉलर के इनाम दिए
पिछली दो कैच पकड़ो और लखपति बनो प्रतियोगिताओं में टुई कंपनी ने 9 लाख 50 हजार डॉलर के इनाम दिए हैं। इस हिसाब से अब तक कुल 9 लोगों ने एक हाथ से क्लीन कैच लपककर ईनाम जीता है। इस सीजन की पहली 'कैच पकड़ो, लखपति बनो प्रतियोगिता' 20 दिसंबर को न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच होने वाले वनडे मैच में होगी। ये मैच न्यूजीलैंड के कोबाम ओवल, वॉन्गेरी में खेला जाएगा।

कोई भी जीत सकता है ईनाम
बता दें कि कैच पकड़ो और लखपति बनो प्रतियोगिता में जरूरी नहीं है कि केवल न्यूजीलैंड के दर्शकों को ही ईनाम दिया जाए। कोई भी विदेशी दर्शक न्यूजीलैंड के सभी 9 वेन्यू पर खेले जाने वाले मैचों में ईनाम जीत सकता है। भारत से लेकर दुनिया के किसी भी देश का दर्शक न्यूजीलैंड में जाकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
