खेल मंत्रालय का आदेश विचलित करने वाला : सीजीएफ
सीजीएफ के कोषाध्यक्ष आस्टिन सेली ने कहा कि ऐसे समय जब देश राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के अंतिम चरण में है, यह आदेश विचलित करने वाला है। केवल यही उम्मीद हो सकती है कि यह मामला लंबे समय तक न चले।
राष्ट्रमंडल खेलों के समन्वय आयोग के सह अध्यक्ष सेली ने कहा कि सरकार के फैसले का राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा, "इसका प्रभाव राष्ट्रमंडल खेलों की भारतीय मेजबानी पर नहीं पड़ेगा लेकिन हम निश्चित ही स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।"
सेली ने खेल मंत्रालय के आईओए और राष्ट्रीय खेल संघों के अधिकारियों के कार्यकाल और उम्र सीमा 70 वर्ष तय किए जाने की ओर संकेत करते हुए कहा, "मैं पिछले 25 वर्ष से सीजीएफ का कोषाध्यक्ष और माइक फेनेल 30 वर्ष से सीजीएफ के अध्यक्ष हैं। मैं यह इसलिए बता रहा हूं कि इस मुद्दे पर बहुत समस्याएं होने वाली हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications