For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'दिल्ली ने बाहर किया तो निराश हूं, अब मुंबई के लिए खेलना चाहता हूं'

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल के पूर्व तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने खुलासा किया कि आईपीएल 2021 सीजन से पहले फ्रैंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं करने का फैसला किया तो वह काफी निराश थे। देशपांडे ने दिल्ली के लिए खेलते हुए 5 मैचों में तीन विकेट लिए हैं। हालांकि, बाद में टीम ने इशांत शर्मा और हर्षल पटेल को उनके स्थान पर वरीयता दी। यूट्यूब चैनल 'बिहाइंड द स्टंप्स विद अनुज' पर एक वीडियो में बोलते हुए, तुषार देशपांडे ने दिल्ली के लिए खेलने के अपने अनुभव के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, "हां, मैं निराश था क्योंकि मैंने खराब प्रदर्शन नहीं किया था कि जिसके कारण फ्रैंचाइजी ने मुझे रिलीज कर दिया। भले ही आपका एक भी खराब खेल रहा हो जो आपको एक खराब गेंदबाज नहीं बनाता है जिसे रिलीज किया जाना है। मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं घरेलू सर्किट में अच्छा करूंगा। तो, मैं निराश था लेकिन मैंने खुद को बहुत अच्छी तरह से उठाया। मैनेजर ने मुझे फोन किया कि मुझे टीम से निकाल दिया गया है। लेकिन मुझे जो भी मौके मिले उससे मैं खुश था और दिल्ली कैपिटल्स ने मुझे जो मौके दिए, उसके लिए मैं आभारी हूं।"

मुंबई इंडियंस के लिए खेलूंगा तो अच्छा होगा
आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 का हिस्सा बनने जा रहे देशपांडे ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए खेलने की इच्छा जताई। तुषार ने कहा, ''अगर मैं मुंबई इंडियंस के लिए खेलता हूं तो यह बहुत अच्छा होगा। क्योंकि पांच ट्राफियां जीतने के बाद आईपीएल में घरेलू फ्रेंचाइजी और इतिहास और विरासत के लिए खेलना, चैंपियन खिलाड़ियों के साथ खेलना बहुत अच्छा होगा। रोहित भाई, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, सूर्यकुमार यादव, कोई भी जो चैंपियन मानसिकता रखते हैं। इसलिए, मुंबई इंडियंस के लिए खेलना सम्मान की बात होगी।"

दो अलग-अलग शहरों में चार अलग-अलग टीमों के बायो-बबल के अंदर कोविड -19 के कई मामले सामने आने के बाद आईपीएल 2021 संस्करण को स्थगित कर दिया गया, जिससे बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को लीग स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। कोविड-119 की स्थिति के कारण, लीग को भारत से बाहर करवाने का फैसला लिया गया और अब 19 सितंबर को यूएई में फिर से शुरू होगी।

Story first published: Monday, August 16, 2021, 9:26 [IST]
Other articles published on Aug 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+