Asia Cup 2018: भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या एशिया कप से बाहर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप में भले ही जीत के साथ आगे बढ़ रही हो लेकिन भारत को एक बड़ा झटका लगा है। खबर है कि आलराउंडर हार्दिक पंड्या कमर में चोट के कारण मौजूदा एशिया कप से बाहर हो गए हैं। और उनकी जगह दीपक चाहर को टीम में शामिल किया गया है। दीपक चाहर गुरुवार कोदुबई पहुंच गए। पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में पंड्या को चोटिल होने के बाद स्ट्रैचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और तभी से आशंका थी कि वह टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।
दरअसल, शुरुआती विकेट गिरने के बाद आजम और शोएब मलिक क्रीज पर डटे हुए थे।इस जोड़ी को तोड़ने के लिए रोहित ने कई बदलाव किए इसी क्रम में रोहित ने 17वें ओवर के बाद 18वें ओवर में गेंद हार्दिक को थमाई। इस दौरान ओवर की पांचवीं गेंद फेंकते हुए हार्दिक जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर लाद कर मैदान से बाहर ले जाया गया।बाद में बीसीसीआई ने ट्वीट किया कि पंड्या की कमर में चोट है। पंड्या ने 4.5 ओवर में 24 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। उनकी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने बाबर आजम का कैच टपकाया जब वह 32 रन बनाकर खेल रहे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
