Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvWI: अंतिम टी-20 के लिए जसप्रीत बुमराह, कुलदीप और उमेश यादव को आराम

नयी दिल्ली। टीम प्रबंधन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच के लिए जसप्रीत बुमरा, कुलदीप यादव और उमेश यादव को आराम देने का फैसला दिया है। यह मैच रविवार को चेन्नई में खेला जाएगा। इसके अलावा सिद्धार्थ कौल को टीम में जगह दी गई है। इस बात की घोषणा बीसीसीआई ने शुक्रवार को मीडिया रिलीज के माध्यम से दी।

28 वर्षीय कौल ने आखिरी बार एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ टाई हुई मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया। आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 मैच खेलने वाले कौल ने ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ भी खेल दिखाया है।

अगले अॉस्ट्रेलिया दौरे को ध्यान में रखते हुए तीनों प्रमुख खिलाड़ियों को आराम करने का फैसला किया गया है। भारत ने कोलकाता और लखनऊ में अपनी जीत के साथ पहले ही विंडीज के खिलाफ टी 20 श्रृंखला जीत ली है। अब फिलहाल चयनकर्ताओं की नजरे सीधे अगले विश्व कप पर हैं जिसको ध्यान में रखते हुए ही टीम के प्रमुख खिलाड़ियों को समय पर आराम दिया जा रहा है और युवा खिलाड़ियों को भी आजमाया जा रहा है।

माना जा रहा है बीसीसीआई रवि शास्त्री और कोहली के उस सुझाव को लेकर गंभीरता दिखा रहा है जिसमें प्रमुख खिलाड़ियों को विश्व कप तक तरोताजा रखने की योजना बनाई गई है। वैसे भी दुनिया भर के सभी देश विश्व कप को ध्यान में रखकर अपनी योजनाएं बना रहे हैं। भारतीय टीम भी जानती है विश्व कप से पहले अॉस्ट्रेलिया का दौरा भी अहम है जिसमें वो शानदार प्रदर्शन करके विश्व कप में बढ़े हुए मनोबल से जाना चाहेंगे।

भारतीय टीम इस प्रकार है- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कुणाल पांड्य, वाशिंगटन सुंदर, युजेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, के खलील अहमद, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल

Story first published: Friday, November 9, 2018, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+