सिडनी। भारत-आस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में भारत संघर्ष कर रहा है, आधे से ज्यादा लोगों के चेहरे बता रहे हैं कि उन्हें अब उम्मीद नहीं है कि टीम इंडिया जीतेगी लेकिन ट्विटर पर इंडियन्स फैंस को अभी भी लगता है कि भारत की अब तक की मेहनत बेकार नहीं होगी।
इन दिनों ट्विटर पर "हैशटैग माई क्रिकेट टोटका" ट्रेंड कर रहा है जिसमें लोग इंडिया के लिए दुआ मांग रहे हैं और ऊपर वाले प्रेयर कर रहे हैं कि भारत को आज जीत दिला दो।
"@tufailelif: #INDvsAUS “Only those who attempt the absurd can achieve the impossible.”
― Albert Einstein"
— Manak Gupta (@manakgupta) March 26, 2015 आपको जानकर हैरत होगी कि इस हैशटैग पर 2000 से ज्यादा ट्वीट्स किए जा चुके हैं। फिलहाल टीम इंडिया की हालत काफी पतली है लेकिन अक्सर देखा गया है कि जहां दवा काम नहीं करती हैं वहां दुआएं असर करने लगती हैं। देखते हैं आज का यह टोटका टीम इंडिया के लिए कितना फायदेमंद लागू होता है।