FIFA: 'कटखने' सुआरोज़ की सज़ा उरुगवे को, रोनाल्डो ने मामले को बताया धब्बा
पढ़ें- टीम इंडिया के हौंसले बुलंद
लिवरपूल के यह 27 वर्षीय खिलाड़ी प्रीमियर लीग के पहले 9 मैचों में भी नहीं शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा उन पर एक लाख 11 हजार डॉलर का जुर्माना किया गया है। फीफा स्पोक्सपर्सन डेलिया फिशर ने रियो डी जेनेरियो में घोषणा की। इस प्रतिबंध के बाद सुआरेज उरुग्वे के नॉकआउट मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। उरुग्वे के पास इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 3 दिन हैं।
पहली नहीं, दूसरी नहीं, तीसरी बार काटा है-
सुआरेज को अपने करियर में तीसरी बार अपने विपक्षी खिलाड़ी को दांत से काटने का दोषी पाया गया है। दांत काटने की यह घटना फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप-डी मैच के दौरान हुई। यह मैच जीतकर उरुग्वे अंतिम 16 में पहुंच गया है। वर्ल्ड कप के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा प्रतिबंध है। 1994 में इटली के माउरु टैसोटी पर स्पेन के लुइस एनरीके को कोहनी मारने पर 8 मैचों का प्रतिबंध घोषित किया गया था।
फीफा की अनुशासन समिति के प्रमुख क्लाउडियू सल्सेर ने एक बयान में कहा, "ऐसा बर्ताव फुटबॉल के किसी भी मैदान में और खासतौर पर फीफा वर्ल्ड कप के दौरान स्वीकार करने लायक नहीं है। चूंकि मैदान व खिलाड़ियों पर सभी की नजर रहती है, तो जाहिर है इस तरह से खेल और उसके आदर्श प्रभावित होते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
