भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक
नयी दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 4.1 से हराकर अर्जेटीना में चल रहे चार देशों के टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता है। यह खेल काफी रोमांचक रहा, क्योंकि शुरुआती दौर में दोनों टीमें एक दूसरे को बराबर से टक्कर दे रही थीं। हाफटाइम तक स्कोर 1.1 से बराबर था लेकिन भारत ने दूसरे सत्र में शानदार वापसी करते हुए तीन गोल दागे। भारत के लिये जसप्रीत कौर ने 26वें मिनट में, अनुराधा थोकचोम ने 58वें, वंदना कटारिया ने 68वें और रितु रानी ने 70वें मिनट में शानदार गोल दागे।
आयरलैंड के लिये एकमात्र गोल एने कोनेरी (सातवें मिनट में) ने दागा। आयरलैंड ने सातवें ही मिनट में बढत बना ली थी जिसे 26वें मिनट में जसप्रीत ने पेनल्टी कार्नर पर गोल करके उतारा। दूसरे हाफ में भारतीयों ने जबर्दस्त आक्रामक खेल दिखाते हुए तीन गोल किये। गोलकीपर योगिता बाली और डिफेंडर पिंकी थोकचोम, जसप्रीत कौर तथा प्रीति सुनीला ने आयरिश टीम के सभी हमलों को नाकाम कर दिया।
अनुराधा ने 58वें मिनट में भारत को बढत दिलाई। वहीं इसके दस मिनट बाद वंदना ने स्कोर 3-1 कर दिया। रितु रानी और असुंता लाकड़ा के मूव पर उसने गोल दागा। आखिरी मिनट में प्रीति ने पेनल्टी कार्नर को तब्दील करके भारत की 4-1 से जीत पर मुहर लगा दी। कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम बुधवार को स्वदेश लौटेगी। फाइनल में अर्जेटीना ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर खिताब जीता।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications