हनीमून की फोटो पर एक बार फिर उड़ा विराट कोहली का मजाक, अब लोगों ने टी-शर्ट पर खड़े किए सवाल!

केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच से पहले विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने केप टाउन से फैंस के लिए कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं लेकिन उनका तो मजाक बनना शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर एक बार फिर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की हनीमून फोटो का मजाक उड़ाया जा रहा है। फर्क ये है कि इस बार टारगेट पर कप्तान कोहली हैं।

दोनों ही फोटो में विराट ने पहनी सेम टी-शर्ट
विराट कोहली ने केप टाउन से नए साल पर अपनी और अनुष्का की फोटो शेयर की थी। इसके बाद बुधवार को उन्होंने फिर से एक फोटो शेयर की। इन दोनों ही तस्वीरों में विराट कोहली एक ही टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं और इसी बात का सोशल मीडिया पर मजाक उड़या जा रहा है।

'आखिर हम जैसे ही हैं विराट'
दोनों ने एक ही चश्मा भी पहना हुआ है और एक ही सा पोज भी है। इसपर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'आखिर में विराट हम जैसे ही हैं। एक टी-शर्ट में हनीमून निकाल देगा।'

कैमरे का फिल्टर चेंज कर चल गया काम!
वहीं एक कमेंट किया, 'जब आप टी-शर्ट की बजाय कैमरे का फिल्टर चेंज करते हैं।'

तस्वीरें खींचने में माहिर हैं कप्तान कोहली
विराट कोहली की सिर्फ टी-शर्ट का मजाक नहीं उड़ा। बल्कि उनके और अनुष्का शर्मा के पोज पर भी लोगों ने कमेंट किया। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'विराट तस्वीरें खींचने में भी स्थिरता बरतते हैं।'

क्या लेखक बनते जा रहे हैं विराट कोहली?
एक ने दिन-ब-दिन विराट के लेखक बनने की बात लिखी। 'प्यार वाकई शक्तिशाली होता है। एक क्रिकेटर को लेखक बना दिया।'

हमेशा 'राइट' ही होती हैं अनुष्का!
वहीं एक ने अनुष्का के हमेशा 'राइट' साइड होने की बात लिखी।
साउथ अफ्रीका में रोमांटिक हुए विराट कोहली, पत्नी अनुष्का के लिए पोस्ट किया ये मैसेज
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
