Twitter Reaction: क्रिस गेल के तूफानी शतक को देख फैंस हुए मदमस्त

बैंगलुरू। एक बार फिर से क्रिस गेल के तूफानी बल्लेबाजी ने लोगों का दिल मोह लिया है। आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने बुधवार को पंजाब इलेवन के खिलाफ 57 बॉलों में 117 रनों की शानदार पारी खेली।जिसे देखकर क्रिकेट प्रेमी खुशी से झूम उठे।

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना पांचवां शतक लगाया। गेल ने एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 40वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ 46 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। आईपीएल-8 में गेल का यह पहला शतक है, जबकि आईपीएल में अब तक उनका यह पांचवां शतक है। गेल पहले से ही आईपीएल में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

आईपीएल-8 में गेल का यह पहला शतक

मैदान पर गेल पंजाब इलेवन के गेंदबाजों की पिटाई कर रहे थे और ट्विटर पर लोग उनकी पारी को नई उपमाओं से नवाज रहे थे।

आईये आपको बताते हैं कि क्रिस गेल की तूफानी शतक को देख लोग किस तरह से मदमस्त हुए..

Story first published: Thursday, May 7, 2015, 11:32 [IST]
Other articles published on May 7, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+