डिविलियर्स के संन्यास पर भावुक हुआ क्रिकेट जगत, फैंस ने ऐसे बयां किया दर्द
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के धुरंधर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने बुधवार को शाम अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। 34 वर्षीय इस विस्फोटक बल्लेबाज ने पहले अपने ऑफिशियल ऐप पर एक वीडियो पोस्ट कर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। उसके बाद ये वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। डिविलियर्स के इस फैसले से उनके फैंस बेहद उदास हैं। अपने संन्यास की घोषणा करते हुए डिविलियर्स ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि वे काफी थक चुके हैं और ये सही समय है कि उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कह देना चाहिए ताकि किसी और को मौका मिले। डिविलियर्स ने कहा कि "114 टेस्ट मैच, 228 वनडे और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद, यह फैसला लेने के लिए सही समय है। मेरी बारी है, और सच कहूं तो, मैं थक गया हूं। यह एक कठिन निर्णय है, मैंने इसके बारे में काफी सोच विचार किया है। और मैं अब इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मट से रिटायरमेंट लेना चाहता हूं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार श्रृंखला जीतने के बाद, अब ये कदम उठाने का सही समय लगता है।"
डिविलियर्स के संन्यास की घोषणा के बाद क्रिकेट जगत से लेकर उनके फैंस भी काफी सदमें में है और अपनी- अपनी तरह से उन्हें अगले कदम के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। जानिए किसने क्या कहा?
|
आकाश चोपड़ा
पिछले दशक के सबसे बड़े ने एंटरटेनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है ... आपकी अनुपस्थिति महसूस होगी, एबी। क्रिकेट गरीब होगा। अपने भविष्य के प्रयासों के लिए आप को शुभकामनाएं देता हूं। गो वेल डिविलियर्स
|
जब लीजेंड संन्यास लेता है तो भवनाओं पर काबू नहीं होता
एक यूजर ने लिखा कि जब लीजेंड संन्यास लेता है तो भवनाओं पर काबू नहीं होता और जब वह लीजेंड डिविलियर्स को तो फिर और भी ज्यादा भावुक हो जाता हूं।
|
हम तुम्हें मिस करेंगे डिविलियर्स
एबी डिविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रियाटरमेंट की घोषणा की है। एक युग खत्म हो गया है। हम निश्चित रूप से आपको याद करेंगे।
|
डिविलियर्स तुमने मेरा दिन खराब कर दिया
डिविलियर्स के फैन ने लिखा कि संन्यास की घोषणा सुनकर उसका दिन खराब हो गया है।
|
न कहो कि डिविलियर्स ने संन्यास ले लिया!
एक यूजर ने लिखा कि ये न कहो कि डिविलियर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया बल्कि वो क्रिकेट की सभी 360 डिग्रियों से रिटायर हुए हैं।
|
माइकल वॉ
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉ ने लिखा कि एबी डिविलियर्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए शर्म की बात है कि आप क्रिकेट छोड़कर जा रहे हो। माइकल वॉ के मुताबिक वे डिविलियर्स को हमेशा टॉप 3 बल्लेबाजों में से एक मानते हैं।
|
हर्षा भोगले
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को छोड़ने के डिविलियर्स का निर्णय थोड़ा चौंकाने वाली है। हम जानते थे कि ये होने जा रहा है लेकिन मैंने सोचा कि वह विश्व कप तक तो खेलेंगी ही।
|
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी)
आरसीबी की तरफ से आईपीएल खेलने वाले एबी डिविलियर्स के लिए उनकी टीम ने लिखा- अश्चर्यचकित हूं, लेकिन हमें विश्वास है कि निर्णय के पीछे बहुत सोचा और चिंतन किया होगा। आपको 201 9 में बेंगलुरू वापस आना होगा।
|
सचिन तेंदुलकर
ऑन-फील्ड गेम की तरह ही ऑफ फील्ड में भी तुम्हें 360 डिग्री की सफलता मिले। आप निश्चित रूप से याद किया जाओगे एबी डिविलियर्स। आपको मेरी बेस्ट विशेस।
|
वीरेंदर सहवाग
बधाई एबी डिविलियर्स, दुनिया में सबसे पसंदीदा क्रिकेटर, एक अद्भुत करियर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आपके बिना गरीब होगा, लेकिन आप दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों द्वारा सेलीब्रेट किए जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
