'मेरा एक हिस्सा भी उनके साथ चला गया': अरुण जेटली के निधन पर क्रिकेट जगत में छाया शोक

नई दिल्ली: भाजपा के राज्यसभा सासंद और पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का शनिवार को 66 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से वह लगातार बीमार चल रहे थे। 9 अगस्त को ज्यादा तबीयत खराब होने पर उनको एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार दोपहर उन्होंने आखिरी सांस ली। जेटली एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्हें राजनीति के साथ क्रिकेट में भी खासी दिलचस्पी थी। उनके निधन पर भारतीय राजनीति समेत क्रिकेट जगत में भी शोक व्याप्त हो गया है।

भारत के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में भाजपा के लोकसभा सासंद गौतम गंभीर का मानना है कि जेटली के निधन ने उनके जीवन से उनका एक हिस्सा ले लिया है। गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा जेटली को पिता तुल्य बताते हुए लिखा-
'एक पिता आपको बोलना सीखाते हैं लेकिन एक पिता तुल्य इंसान आपको बात करना सीखाता है। एक पिता आपको चलना सीखाते हैं लेकिन एक पिता तुल्य इंसान आपको मार्च करना सीखाता है। एक पिता आपको नाम देते हैं लेकिन एक पिता तुल्य व्यक्ति आपको पहचान देता है। मेरे पिता तुल्य श्री अरूण जेटली के साथ मेरा एक हिस्सा भी चला गया है। रेस्ट इन पीस सर।'

वहीं वीरेंद्र सहवाग ने भी लिखा है कि जेटली जी के जाने से दर्द हुआ है। सहवाग ने इस दौरान बताया है कि कैसे जेटली ने दिल्ली के कई खिलाड़ियों को भारत के लिए खेलने का अवसर प्रदान किया। इसी दौरान सहवाग ने बताया कि DDCA में जेटली के नेतृत्व में कैसे उनको भारत के लिए खेलने का मौका मिला था और वे व्यक्तिगत रूप से भी उनके साथ खूबसूरती से जुड़े हुए थे।

इतना ही नहीं बीसीसीआई ने भी इस निधन पर गहरा दुख जताते हुए ट्विट किया है-

दिल्ली के एक और क्रिकेटर आकाश चोपड़ा लिखते हैं कि जेटली एक क्रिकेट प्रेमी थे। उनको भारत के अंडर-19 खिलाड़ियों के नाम भी याद थे। दुनिया उनके बिना हीन हो जाएगी।

जेटली लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हे 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। जेटली केंद्र की मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे थे। राजनीतिक के अलावा जेटली क्रिकेट के क्षेत्र से भी जुड़े रहे। जेटली 1999 से 2012 तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे थे।

Story first published: Saturday, August 24, 2019, 16:17 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+