IPL में क्रिकेटरों को ही नहीं बल्कि अंपायरों को भी मिलती है मोटी रकम
नई दिल्ली। आईपीएल को पैसों की चकाचौंध के लिए जाना जाता है और इसके पीछे वजह भी है खिलाड़ियों को अच्छी खासी रकम दी जाती है खेलने के लिए। लेकिन आईपीएल में ना सिर्फ खिलाड़ियों बल्कि अंपायरों को भी मोटी रकम दी जाती है।
IPL में नहीं खेल पाने का शमी को मिलेगा दो करोड़ का मुआवजा
बीसीसीआई ने जो आंकड़े सामने रखे हैं उसके अनुसार आईपीएल मैचों में अंपायरिंग करने के लिए अंपायरों को लाखों रुपए दिये गये। ताजा रिपोर्ट की मानें तो भारतीय अंपायर सीके नंदन, अनिल चौधरी, सी शमशुद्दीन को 40 लाख रुपए अंपायरिंग के लिए दिये गये थे।
चौधरी को 3963762 लाख रुपए जबकि नंदन व शमशुद्दीन को 4083876 रुपए अंपायरिंग के लिए आईपीएल 2016 में दिये गये। वही केएन अनंतपद्मनभन को 2642508 रुपए बतौर रेफरी दिये गये।
इशांत शर्मा बोले मैं सीमित ओवरों का अच्छा खिलाड़ी नहीं
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को 26 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि बतौर मैच रेफरी दो महीनों के लिए दी गयी। ऐसे में अंपायरों को अच्छी रकम देकर बीसीसीआई ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि आईपीएळ सिर्फ क्रिकेटरों के लिए फायदेमंद नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
