Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

किंग्स इलेवन पंजाब के बाद अब प्रीति जिंटा ने खरीदी एक और क्रिकेट टीम

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियम लीग की टीम किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालिक एक और क्रिकेट फ्रेंचाइजी की मालिक बन गई हैं। प्रीति ने ये टीम दक्षिण अफ्रीका में खरीदी है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दक्षिण अफ्रीका की टी-20 ग्लोबल लीग में स्टेलेनबोश फ्रेंजाइजी को खरीदा है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी हारुन लोगर्ट ने इसका आधिकारिक ऐलान करते हुए कहा कि मैं काफी खुशी के साथ ये बता रहा हूं कि प्रीति जिंटा टी-20 ग्लोबल लीग से जुड़ गई हैं। मैं उनका साउथ अफ्रीका और टी-20 ग्लोबल लीग से जुड़ने पर स्वागत करता हूं। लोगर्ट ने कहा कि प्रीति जिंटा के टी-20 ग्लोबल लीग से जुड़ने से इसकी लोकप्रियता बढ़ेगी उनके पास टीम मालिक के तौर पर अच्छा-खासा अनुभव है।

स्टेलेनबोश फ्रेंचाइजी के मार्की खिलाड़ी फाफ डू प्लेसी ने भी प्रीति जिंटा के टी-20 ग्लोबल लीग से जुड़ने पर उनका स्वागत किया है। प्रीति जिंटा भी टी-20 ग्लोबल लीग से जुड़ने पर हारुन लोगर्ट को शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा कि लोगार्ट के भरोसे की वजह से मैं इस लीग से जुड़ने के लिए प्रेरित हुई।

3 नवंबर से 16 दिसंबर तक टी-20 ग्लोबल लीग का आयोजन होगा। पहला मैच कैपटाउन नाइटराइडर्स और न्यूलैंड्स प्रिटोरिया मैवरिक्स के बीच खेला जाएगा। लीग में एबी डीविलियर्स, ड्वेन ब्रावो, मोर्ने मोर्कल, क्रिस गेल और डेल स्टेन जैसे खिलाड़ी दिखेंगे। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने भी इस लीग में फ्रेंचाइजी खरीदी है। कैपटाउन नाइटराइडर्स शाहरुख खान की टीम है। आईपीएल में भी शाहरुख खान कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के मलिक हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+