नई दिल्ली। आईपीएल का सुरूर सबपर चढ़ा हुआ है,जहां तहां लोग क्रिकेट की ही चर्चा में मशगूल दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है।इन दिनों किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी और आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एरोन फिंच भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं और लोग उनका जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं कारण है उनकी शादी।
बतातें चले कि एरोन फिंच ने अभी हाल ही में शादी की है और खबरों की मानें तो हनीमून बीच में ही छोड़कर वो आईपीएल खेलने के लिए आ गए थे,लेकिन फिंच को क्या पता था की उनका यूं हनीमून बीच में छोड़ना उनको भारी पड़ जाएगा।खैर हो भी क्यों न लोगों को तो बस मौका मिलना चाहिए और फिर फिंच के प्रदर्शन ने उन्हें यह मौका दे भी दिया।
आईपीएल के इस सेशन में एरोन फिंच पिछले दो मैचों में खाता भी नहीं खोल सके हैं। पहले मैच में दिल्ली डेयर डेविल्स के उमेश यादव ने उन्हें जीरो पर चलता किया तो वहीं चेन्नई से हुए मुकाबले में फिंच को ताहिर ने आते ही पवेलियन भेज दिया।
Don't choose #ipl over Honeymoon..
— Gunjan Singh (@mukhe10) April 15, 2018
It sucks#Aaron_finch #KXIPvCSK
लोगों ने की जमकर किरकिरी
शादी के बाद फिंच के ये शुरुआती मैच थे माना जा रहा था कि शादी के बाद वो और तरोताजा महसूस कर रहे होंगे ऐसे में लोगों को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन हुआ उसका उल्टा,फिर क्या था लोगों को तो बस मौका चाहिए,लोग तरह तरह के पोस्ट और कमेंट से उनका मजाक बना रहे हैं।
Dude left his honeymoon and came to play in the IPL.
— Nilanjan Bose (@nilanjan_25) April 15, 2018
Aaron Finch so far :
0 (1) vs RCB
0 (1) vs CSK
wife comes first !! lesson learnt mate ?? 😂😂😂#KXIPvCSK #VivoIPL2018