जब यूजर्स ने की राहुल द्रविड़ को अगला पीएम बनाने की पैरवी, ट्विटर पर लिखी ये बातें
नई दिल्ली। पूर्व लीजेंड क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की ईमानदारी और सादगी के चर्चे दुनियाभर में हैं। अपनी ईमानदारी और सादगी की मिसाल पेश करते हुए हाल ही में राहुल द्रविड़ ने वो काम किया जिसे शायद ही कोई क्रिकेटर करता। दरअसल अंडर-19 टीम को विश्व विजेता बनाने वाले कोच राहुल द्रविड़ और सपोर्टिंग स्टाफ के लिए बीसीसीआई ने ईनामी राशि की घोषणा की थी, लेकिन ईनामी राशि में भारी अंतर होने की वजह से राहुल ने बीसीसीआई के इस फैसले का विरोध किया था। लेकिन अब बीसीसीआई को द्रविड़ के 'त्याग' के आगे झुकना पड़ा है।
वर्ल्ड कप जीतने के बाद बीसीसीआई ने टीम के कोच राहुल द्रविड़ के लिए 50 लाख रुपए तो बाकी सपोर्ट स्टाफ के लिए 20-20 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी। लेकिन द्रविड़ को ये भेदभाव पसंद नहीं आया और उन्होंने सबको बराबर पैसे देने की मांग की थी। जिसके बाद अब बोर्ड ने सभी को 25-25 लाख रुपए देने की बात कही है। इस हिसाब से द्रविड़ ने अपने ईनाम से 25 लाख कम करा दिए।
द्रविड़ की ये सादगी देखते हुए उनके फैंस इतने गदगद हो गए कि उन्हें अगला पीएम बनाने तक की मांग कर डाली। ट्विटर पर कुछ इस तरह की रही लोगों की प्रक्रिया-
|
यह वो व्यक्ति है जिसकी भारत को जरूरत है
सिंगर विशाल ददलानी ने ट्वीट कर कहा- "क्या हम कृप्या राहुल द्रविड़ को प्रधानमंत्री पद के लिए चुन सकते हैं? मुझे पता है कि यह मूर्खतापूर्ण लगता है, लेकिन यह वो व्यक्ति है जिसकी भारत को जरूरत है। वो जो दूसरों की परवाह करता है। सब कुछ सीखा जा सकता है, लेकिन सभ्यता और दयालुता भीतर से आती है।"
|
राहुल द्रविड़ इस देश को चलाना चाहिए
एक अन्य यूजर ने लिखा- राहुल द्रविड़ इस देश को चलाना चाहिए।
|
एकमात्र व्यक्ति है जिसे मैं इस देश का प्रधानमंत्री बनना देखना चाहता
एक और यूजर ने लिखा- कोई फर्क नहीं पड़ता कि कितना तरतीब है, लेकिन एकमात्र व्यक्ति है जिसे मैं इस देश का प्रधानमंत्री बनना देखना चाहता हूं वह है राहुल द्रविड़।
|
द्रविड़ को पीएम बनाओ और वोट लो
एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं उस पार्टी के लिए वोट दूँगा जो राहुल द्रविड़ को हमारा प्रधानमंत्री बनाने का वादा करे।
|
बीसीसीआई के वेतन असमानता पर सवाल उठाया
एक अन्य यूजर ने लिखा- राहुल द्रविड़ ने उनके और उनके सहयोगी स्टाफ के बीच बीसीसीआई के वेतन असमानता पर सवाल उठाया। उसे प्रधानमंत्री बनाओ!
|
द्रविड़ पीएम मटेरियल
एक और यूजर ने लिखा कि राहुल द्रविड़ पीएम मटेरियल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
