Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सानिया-एलीना हारी दुबई फाइनल में

दुबई। भारतीय टेनिस की स्‍टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और एलीना वेसनिना की जोड़ी को आज डब्ल्यूटीए दुबई ओपन में लिजेल हुबेर और लिजा रेमंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी से 2-6 , 1-6 के स्‍कोर के साथ करारी मात मिली। भारतीय रूसी जोड़ी की शुरूआत तो अच्‍छी थी लेकिन उसपर बरकरार नहीं रह पाये और मैच उनके हाथों से निकल गया। यह मैच 68 मिनट तक चला।

गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय स्‍टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और ऑस्ट्रेलिया की उनकी जोड़ीदार अनास्तासिया रोडियोनोवा ने पटाया ओपन का युगल खिताब जीत लिया था। ये जोड़ी एक सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए आज यहां हाओ चिंग चान और युंग जान चान की चीनी ताइपे की जोड़ी को हराकर इस खिताब पर फतह हासिल की।

भारत-ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष वरीय जोड़ी ने एक घंटे और छह मिनट चले फाइनल में 3-6, 6-1, 10-8 से जीत दर्ज की। इससे पहले एकल वर्ग में सानिया का अभियान क्वार्टर फाइनल में ही थम गया था जब उन्हें चीनी ताइपे की क्वालीफायर सु वेई सीह के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।


Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+