For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईसीसी की टेस्‍ट टीम में सहवाग

By Staff
दुबई, 11 सितम्बर: आईसीसी की टॉप क्रिकेटर्स की लिस्‍ट में कभी तीन से चार खिलाड़ी भारत के हुआ करते थे, लेकिन आज आलम यह है कि आईसीसी के टॉप टेस्‍ट खिलाडि़यों की सूची में महज एक भारतीय शामिल है। वो भी वीरेंद्र सहवाग।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वर्ल्ड टेस्ट टीम में वीरेंद्र सहवाग ने इस साल जगह बनायी है। आईसीसी ने यहां वार्षिक पुरस्कार समारोह ने वर्ल्‍ड टीम की घोषणा की। इस दौरान विश्‍व एकदिवसीय टीम की घोषणा भी की गई, जिसमें दो भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। सचिन तेंदुल्‍कर और महेंद्र सिंह धोनीं।

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लिव लोयड की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने टीम का चुनाव किया है। दक्षिण अफ्रीका ग्रेम स्मिथ को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। श्रीलंकाई टीम के उपकप्तान कुमार संगकारा, उनके साथी मुथैया मुरलीधरण और इंग्लैंड के नए कप्तान केविन पीटरसन टेस्‍ट टीम के लिए फिर से चयनित हुए हैं।

वार्षिक विश्‍व एकदिवसीय टीम मे भारतीय एकदिवसीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जहां विकेटकीपर की भूमिका में रखा गया है, वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका दी गई है।

टेस्‍ट टीम में सहवाग को दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका में रखा गया है। स्मिथ को इस टीम का कप्तान भी चुना गया है।

आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग विश्‍व एकदिवसीय टीम के कप्तान चुने गये हैं। इस टीम में आस्ट्रेलिया के विवादास्पद खिलाड़ी एंड्रयू सायमंड्स, तेज गेंदबाज ब्रेट ली एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो टीमों में जगह पाने में सफल रहे हैं।

आईसीसी टेस्ट टीम इस प्रकार है: ग्रीम स्मिथ (कप्तान, दक्षिण अफ्रीका), वीरेंद्र सहवाग (भारत), माहेला जयवर्धने (श्रीलंका), शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज), केविन पीटरसन (इंग्लैंड), जैक्स कालिस (दक्षिण अफ्रीका), कुमार संगकारा (श्रीलंका, विकेटकीपर), ब्रेट ली (आस्ट्रेलिया), रेयान साइडबॉटम (इंग्लैंड), डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका), मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका), स्टुअर्ट क्लार्क (आस्ट्रेलिया, 12वें खिलाड़ी)।

आईसीसी एकदिवसीय टीम इस प्रकार है: हर्शेल गिब्स (दक्षिण अफ्रीका), सचिन तेंदुलकर (भारत), रिकी पोंटिंग (कप्तान, आस्ट्रेलिया), यूनुस खान (पाकिस्तान), एंड्रयू सायमंड्स (आस्ट्रेलिया), महेंद्र सिंह धोनी (भारत), फरवेज महरूफ (श्रीलंका), डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड), ब्रेट ली (आस्ट्रेलिया), मिशेल जानसन (आस्ट्रेलिया), नाथन ब्रेकन (आस्ट्रेलिया), सलमान बट्ट (पाकिस्तान, 12वें खिलाड़ी)।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+