INDvSA: कोहली ने भुवनेश्वर को दिखाया बाहर का रास्ता, तो भड़के फैंस ने लगाई लताड़

सेंचुरियन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। केप टाउन में खेला गया पहला मैच 72 रनों से जीतकर दक्षिण अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरे मैच में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह ईशांत शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।
बता दें कि पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी लगातार तीन ओवर में तीन विकेट झटक दक्षिण अफ्रीका को बैकफुट पर ला दिया था। अब सेंचुरियन टेस्ट के लिए रिद्धिमान साहा की जगह पार्थिव पटेल और शिखर धवन की जगह केएल राहुल टीम में आए हैं हालांकि इन सबके अलावा भुवनेश्वर की जगह ईशांत को शामिल करने पर कोहली की जमकर खिंचाई हो रही है।
|
बल्लेबाजी में भी भुवनेश्वर कुमार की कमी खलेगी
भुवनेश्वर ने पहले टेस्ट मैच में गजब की गेंदबाजी की थी और बल्ले से भी वो सफल रहे थे, ऐसे में उन्हें टीम से बाहर करने पर फैंस को काफी धक्का लगा है। भारतीय गेंदबाज इरफान पठान ने भुवनेश्वर कमार के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा- न सिर्फ गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी में भी भुवनेश्वर कुमार की कमी खलेगी।
|
किसी और की जगह ईशांत को शामिल कर लेते
एक अन्य यूजर ने लिखा- ईशांत को भुवी के बदले शमी, अश्विन, बुमराह या पांड्या की जगह शामिल करना चाहिए था।
|
हमने एक कंपलीट बल्लेबाज को खोया है
एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे अभी पता चला है कि बूमराह पहले मैच में इसलिए खेले क्योंकि ईशांत पहले टेस्ट से ठीक पहले स्वस्थ नहीं थे। उस तर्क से, ईशांत को बूमराह को रिप्लेस करना चाहिए था। हमने भुवी के तौर पर न केवल एक बेस्ट गेंदबाज खोया है बल्कि एक कंपलीट बल्लेबाज भी खोया है।
|
रहाणे ने कोहली को रिसेप्शन में अच्छा तोहफा नहीं दिया
एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- लगता है रहाणे ने कोहली को रिसेप्शन में अच्छा तोहफा नहीं दिया।
|
कोहली ज्यादा से ज्यादा शर्मा को टीम में शामिल करना चाहते हैं
एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा-
शादी के बाद विराट कोहली ज्यादा से ज्यादा शर्मा को टीम में शामिल करना चाहते हैं।
|
इसी कारण से भुवनेश्वर प्लेयिंग 11 का हिस्सा नहीं हैं
क्रिकेटर आरपी सिंह ने भी भुवनेश्वर को टीम में जगह ना मिलने के कारण ट्वीट कर कहा, ‘अनुभव सत्य नहीं है, लेकिन आज के दिनों में यह सच से बड़ा है और हो सकता है कि इसी कारण से भुवनेश्वर प्लेयिंग 11 का हिस्सा नहीं हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
