PKL 2019, Preview: बुल्स के खिलाफ जीत से आत्मविश्वास हासिल करना चाहेंगे पाइरेट्स
नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग 2019 के मैच नंबर 74 में, बेंगलुरु बुल्स बुधवार (4 सितंबर) को बेंगलुरु के श्रीकांतेरवा स्टेडियम में पटना पाइरेट्स के खिलाफ अपनी ताल ठोकने के लिए उतरेगा। इन दोनों टीमों ने इस सीजन के शुरुआती मैच में एक दूसरे का सामना किया जिसमे बुल्स मामूली अंतर से विजयी हुए थे।
तमिल थलाइवास पर अपनी जीत के बाद, बेंगलुरु बुल्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। 13 मैचों में 7 जीत के साथ, रोहित कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने 38 अंक हासिल किए हैं। ऐसे में मेजबान उम्मीद कर रहे होंगे कि वे घर पर प्रभावी प्रदर्शन करें।
होम-लेग के अपने शुरुआती खेल में गुजरात फार्च्यूनजायंट्स से हार के बाद, बुल्स ने थलाइवास को हरा दिया और उस जीत ने कोच रणधीर सिंह की टीम को काफी आत्मविश्वास दिया। बेंगलुरु बुल्स सर्वश्रेष्ठ रेडिंग इकाइयों में से एक रही है, लेकिन पवन सेहरावत पर अधिक भरोसा किया गया है, जिन्होंने 13 खेलों में 148 रेड पॉइंट बनाए हैं।
कप्तान रोहित कुमार (13 खेलों में 61 अंक) और सुमित सिंह (9 खेलों में 18 अंक) लीग चरण के दूसरे भाग में अपने फॉर्म को हासिल करने की उम्मीद करेंगे। डिफेंस में इस टीम के पास महेंद्र सिंह (11 गेम में 36 टैकल पॉइंट), अमित श्योराण (13 गेम में 30 टैकल पॉइंट) और सौरभ नांदल (12 गेम में 31 पॉइंट) हैं। ये बुल्स के लिए सबसे प्रभावी तिकड़ी रही हैं जिसने टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके पास मोहित सेहरावत और पवन भी हैं जो हरफनमौला खेल दिखा रहे हैं।
वहीं अगर पटना की टीम की बात की जाए तो सीजन में पटना पाइरेट्स की खराब फॉर्म कोच राजेश वी शाह के लिए एक बड़ी चिंता बनी हुई है। तीन बार की चैंपियन को 11 मैचों में आठ हार का सामना करना पड़ा है, जो आश्चर्यजनक है। वे अंक तालिका में सबसे नीचे (संख्या 12) हैं। परदीप नरवाल के नेतृत्व वाली टीम बेंगलुरु बुल्स को हराकर अपना आत्मविश्वास बढ़ाने की उम्मीद कर रहा होगी।
पटना के स्टार रेडर परदीप नरवाल अपनी टीम के लिए लगभग अकेले प्रदर्शन करते रहे हैं। वह अपनी क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उन्हें अपने बाकी साथियों से ज्यादा समर्थन नहीं मिल रहा है। उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 104 सफल रेड अंक बनाए हैं, जो उनके मानकों से काफी नीचे है, लेकिन पटना के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले रेडर 11 मैचों में 23 अंकों के साथ मोहम्मद एस्माईल हैं। लेकिन एक भी रेडर ने परदीप का समर्थन नहीं किया है और यह पायरेट्स के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है।
रेडर मोनू, जंग कुन ली, एस्माईल सभी अप्रभावी रहे हैं। जयदीप, हादी ओशटोरक और विकास जगलान जैसे बड़े नामों को अपने खेल को एक पायदान ऊपर उठाना होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 8 जबकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
