Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कंफर्म: सानिया-शोएब के बेटे इज़हान को मिलेगी इस देश की नागरिकता

नई दिल्ली। पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक और इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा हाल ही में मम्मी-पापा बने हैं। सानिया मिर्जा ने 30 अक्टूबर को एक बेटे को जन्म दिया है। शोएब-सानिया ने इसका नाम इज़हान मिर्जा मलिक रखा है। इतना ही नहीं, शुक्रवार को इस बात का भी खुलासा हो गया है कि इज़हान को किस देश की नागरिकता मिलेगी? इस बात का खुलासा डेप्युटी पासपोर्ट ऑफिसर (भारत) ने किया है।

इज़हान होगा इस देश का नागरिक

बांग्लादेश की क्रिकेट वेबसाइट बीडीक्रिकटाइमडॉटकॉम के मुताबिक, डेप्युटी पासपोर्ट ऑफिसर सुबोध कुमार का कहना है कि नवजात के मां-बाप को उसका नाम गृह मंत्रालय में दर्ज कराना होगा, तभी वह भारतीय नागरिकता और पासपोर्ट का हकदार होगा। सुबोध ने कहा, "अगर मां-बाप अलग-अलग देशों से हैं तो ऐसे में बच्चे को इंडियन पासपोर्ट मिल जाता है, यदि वह(He/She) बच्चा इंडिया में जन्म लिया हो।"

क्या कहते हैं नियम?

सुबोध ने आगे बताया, "पहले ऐसा था लेकिन अब नियम बदल गए हैं। अब, बच्चे का नाम गृह मंत्रालय में दर्ज करना होगा, तभी उसे इंडियन पासपोर्ट मिल सकता है।" इसके हिसाब से इज़हान अपने पिता यानी शोएब मलिक की नागरिकता वाले देश का नागरिक नहीं होगा और ना ही उसे दोनों देशों की नागरिकता मिलेगी। इसके पीछे कारण ये है कि पाकिस्तान ने कुछ ही देशों के साथ डुअल-नेशनलिटी एग्रीमेंट साइन किया हुआ है, जिसमें भारत का नाम शामिल नहीं है।

Story first published: Friday, November 2, 2018, 15:55 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+